Rajasthan

झाड़ियों और कचरे के बीच मिली नवजात बच्ची, मिले चोट के निशान

Last Updated:October 02, 2026, 15:07 IST

चूरू जिले के राजलदेसर में झाड़ियों और कचरे के ढेर में एक लावारिस नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई. गनीमत रही कि राहगीरों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे गई, जिसके बाद उसे तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया. शुरूआती इलाज के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. यह सनसनीखेज घटना भावनदेसर रोड पर वार्ड 26-27 के पास की है. सूचना मिलते ही राजलदेसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी सुरक्षा में लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया.झाड़ियों और कचरे के बीच मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज ने खोला राजZoom

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले के राजलदेसर में कीकरों (बबूल) के पेड़ और कचरे के ढेर के बीच एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली. घटना भावनदेसर रोड पर वार्ड 26-27 के पास की बताई जा रही है. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने झाड़ियों में देखा तो वहां नवजात पड़ी मिली. बच्ची को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को राजकीय अस्पताल पहुंचाया.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Rajasthan

First Published :

October 02, 2026, 13:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj