Rajasthan

Sikar To Khatushyamji Bus: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सीकर से अब एक ही बस में खाटूश्यामजी और सालासर के दर्शन

Last Updated:October 02, 2026, 14:37 IST

Sikar To Khatushyamji Bus: सीकर से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है. रोडवेज ने सीकर से जीणमाता-डूकिया होते हुए खाटूश्यामजी और फिर सालासर बालाजी तक नई बस सेवा शुरू की है. बस सुबह 9:40 बजे सीकर से रवाना होगी और दोपहर 2:50 बजे सालासर पहुंचेगी.

सीकर. बाबा श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है. अब सीकर से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी तक जाने के लिए अलग-अलग साधनों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी. रोडवेज ने सीकर से खाटूश्यामजी, सालासर होते हुए जीणमाता रूट पर बस सेवा शुरू की है. इस बस सेवा से सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

खास बात यह है कि बस का रूट कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है , सीकर से रवाना होने के बाद बस जीणमाता-डूकिया होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी. इससे उन श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा, जो एक ही यात्रा में माता जीण भवानी और बाबा श्याम के दर्शन करना चाहते हैं. खाटूश्यामजी पहुंचने के बाद बस आगे सालासर बालाजी के लिए रवाना होगी.

सुबह 9.40 बजे सीकर से चलेगी बस

रोडवेज के अनुसार पहली बस सीकर से सुबह 9.40 बजे रवाना होगी. यह बस करीब 11.10 बजे तक जीणमाता-डूकिया होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी. यानी सुबह सीकर से निकलने वाले श्रद्धालु करीब डेढ़ घंटे में बाबा श्याम की नगरी पहुंच सकेंगे. यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कुछ समय मिल सकेगा. खाटूश्यामजी से यही बस सुबह 11.40 बजे आगे के सफर पर निकलेगी. इसके बाद बस दोपहर 2.50 बजे सालासर बालाजी पहुंचेगी. ऐसे में बाबा श्याम के दर्शन के बाद श्रद्धालु इसी बस से सालासर बालाजी पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे.

सालासर से वापसी का भी रहेगा विकल्प

सालासर पहुंचने के बाद बस दोपहर 3.25 बजे वापस रवाना होगी. वापसी में बस सीकर, मदनी और खाटू होते हुए आगे जाएगी और शाम करीब 7 बजे बाय पहुंचेगी. इससे श्रद्धालुओं को वापसी के लिए अलग वाहन की तलाश नहीं करनी पड़ेगी. रोडवेज की यह सेवा खास तौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो एक ही दिन में प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं. सीकर से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बनी रहती है. बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु खाटू पहुंचते हैं, वहीं सालासर बालाजी भी राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. ऐसे में दोनों धामों को एक बस रूट से जोड़ने से श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने की कोशिश की गई है. खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

October 02, 2026, 14:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj