झालावाड़ में पंचायत चुनाव का अनोखा मामला, प्रचार में इतनी व्यस्त हुईं कि नामांकन भरना ही भूल गईं सरपंच प्रत्याशी

Last Updated:October 31, 2026, 09:42 IST
Jhalawar Panchayat Election: झालावाड़ जिले की खानपुर उपखंड क्षेत्र की सूमर ग्राम पंचायत में सरपंच पद की उम्मीदवार मनभर बाई चुनाव प्रचार में इतनी व्यस्त हो गईं कि वे निर्धारित समय में अपना नामांकन फॉर्म जमा करना भूल गईं. प्रचार में जुटी मनभर बाई को जब चूक का अहसास हुआ तो उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर गुहार लगाई, लेकिन समय निकलने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका. इस सदमे से उम्मीदवार सड़क पर बेहाल हो गईं और उनकी सास बेहोश हो गई.
ख़बरें फटाफट
Jhalawar Sarpanch Election 2026: प्रचार में मशगूल महिला उम्मीदवार भूल गईं नामांकन भरना, मची खलबली
झालावाड़: झालावाड़ जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के खानपुर उपखंड क्षेत्र की सूमर ग्राम पंचायत से सरपंच पद की चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही मनभर बाई चुनाव प्रचार में इतनी ज्यादा व्यस्त हो गईं कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना नामांकन फॉर्म जमा करना ही भूल गईं. वे पूरे उत्साह के साथ गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही थीं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगी हुई थीं, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए सबसे जरूरी कागजी प्रक्रिया को ही पूरा नहीं कर पाईं.
पंचायतीराज चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए निर्धारित समयावधि के भीतर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करना अनिवार्य होता है. सूमर ग्राम पंचायत से सरपंच पद की दावेदार मनभर बाई ने चुनाव की तैयारियां तो बहुत पहले शुरू कर दी थीं और वे लगातार जनसंपर्क भी कर रही थीं. चुनावी माहौल के बीच वे रोजाना घर-घर जाकर लोगों से मिल रही थीं, लेकिन इसी चक्कर में वे नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा का ध्यान रखना भूल गईं और लेट हो गईं. समय पर फॉर्म जमा न होने के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.
जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर लगाई गुहार
जब मनभर बाई को अपनी भूल का अहसास हुआ, तो उन्होंने आखिरी कोशिश के तौर पर सड़क पर गुजर रही जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को रोककर नामांकन स्वीकार करने की गुहार लगाई. हालांकि, कानूनी और निर्धारित समय सीमा निकल जाने के कारण जोनल मजिस्ट्रेट ने भी नियमानुसार उनका नामांकन लेने में असमर्थता जता दी.
सदमे में बेहाल हुईं उम्मीदवार, सास हुईं बेहोश
निर्धारित समय में नामांकन दाखिल न हो पाने के सदमे से मनभर बाई सड़क पर ही बेहाल होकर बैठ गईं. वहीं, इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद उनकी सास घबराहट के कारण मौके पर ही बेहोश हो गईं. परिवार और आसपास मौजूद समर्थकों ने तुरंत दोनों को संभाला और ढांढस बंधाया. चुनावी रण में उतरने से पहले ही इस तरह बाहर हो जाने का यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jhalawar,Jhalawar,Rajasthan
First Published :
October 31, 2026, 09:42 IST



