Rajasthan

टीवी बेचकर शराब पीना चाहता था पति, पत्नी ने रोका तो लाठी से पीटा, फिर सोते समय लगाई आग

Last Updated:October 03, 2026, 09:03 IST

Didwana-Kuchaman Dispute for Liquor Money: डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में शराब के पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद गंभीर घटना में बदल गया. आरोप है कि राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी चांद कंवर को घर में आग लगा दी. महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई, जिसके बाद उसे नावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया. परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, राजवीर शराब के लिए घर का टीवी बेचने की बात कर रहा था, जिसका चांद कंवर विरोध कर रही थी. इसी बात को लेकर पहले विवाद और मारपीट हुई. आरोप है कि पति ने लाठी और कुल्हाड़ी से भी पत्नी के साथ मारपीट की. गुरुवार रात विवाद के बाद महिला बच्चों के साथ पड़ोसी के घर चली गई थी. पड़ोसियों का दावा है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.शराब के लिए टीवी बेचने से रोका तो भड़का पति, पत्नी को पीटकर सोते समय लगाई आगZoomडीडवाना-कुचामन में शराब के पैसे को लेकर विवाद में पति ने पत्नी को लगा दी आग

डीडवाना-कुचामन. राजस्थान के डिडवाना कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में शराब के पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद गंभीर घटना में बदल गया. आरोप है कि राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी चांद कंवर को घर में आग लगा दी. घटना में चांद कंवर करीब 60 प्रतिशत झुलस गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में नावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस से जयपुर रेफर कर दिया. परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, राजवीर सिंह शराब पीने का आदी है और शराब के पैसे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

बताया जा रहा है कि राजवीर गुरुवार को ही घर आया था और शराब खरीदने के लिए घर में रखा टीवी बेचने की बात कर रहा था. चांद कंवर ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान राजवीर ने पत्नी के साथ लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की. इसके बाद शुक्रवार दोपहर जब चांद कंवर घर में सो रही थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसे आग लगा दी. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला के बयान समेत घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

टीवी बेचने से रोकने पर विवाद का आरोप

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक राजवीर सिंह शराब के लिए अक्सर पत्नी से पैसे मांगता था. गुरुवार को उसने शराब के लिए घर में रखा टीवी बेचने की बात कही. चांद कंवर ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजवीर ने पत्नी के साथ लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की. बताया जा रहा है कि आरोपी कथित तौर पर पत्नी से जेल जाने की बात भी कह रहा था. इसके बाद मामला शांत नहीं हुआ और शुक्रवार को दोपहर में घटना सामने आई.

रातभर बच्चों के साथ पड़ोसी के घर रही महिला

पड़ोसियों और चांद कंवर की 15 वर्षीय बेटी के अनुसार, गुरुवार रात भी पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद चांद कंवर बच्चों को लेकर रातभर पड़ोसी के घर चली गई थी. पड़ोसियों का कहना है कि रात में हुए विवाद की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. सुबह चांद कंवर वापस अपने घर पहुंची. इसके बाद एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई. दोपहर में चांद कंवर के घर में सोने के दौरान आग लगाने की घटना सामने आई.

चांद कंवर की थी दूसरी शादी 

बताया जा रहा है कि चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी हुई थी. पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है, जो उसके साथ रहती है. चांद कंवर और राजवीर का करीब चार साल का एक बच्चा भी बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है. आग की घटना में चांद कंवर करीब 60 प्रतिशत झुलस गई. आसपास के लोगों ने उसे अधजली हालत में नावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया. फिलहाल उसका उपचार जयपुर में कराया जा रहा है.

पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

घटना के बाद पड़ोसियों और परिजनों ने रात में पुलिस को विवाद की सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है. इसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई की गई थी, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है. नावा थाना अधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. महिला के उपचार और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Didwana,Nagaur,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 09:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj