टूट गया एडम गिलक्रिस्ट का 22 साल पुराना सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, मैट रेनशॉ ने जिम्बाव्बे में ठोका ऐतिहासिक शतक

होमखेलक्रिकेट
गिलक्रिस्ट का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड टूटा, रेनशॉ ने ZIM में ठोका ऐतिहासिक शतक
Last Updated:September 15, 2026, 18:47 IST
Matt Renshaw century: छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले अंडे में 94 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गिलक्रिस्ट से तीन गेंदें कम खेलकर रेनशॉ सबसे तेज ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.मैट रेनशॉ ने खेली 109 रन की ऐतिहासिक पारी.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शतकीय पारी खेली. रेनशॉ के करियर का यह पहला ही शतक है, लेकिन ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 109 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इसमें सबसे बड़ा कारनामा रहा एडम गिलक्रिस्ट का 22 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त करना. नंबर-6 पर बैटिंग के लिए उतरे रेनशॉ ने 94 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों के साथ 109 रन ठोके.
गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ादरअसल, मैट रेनशॉ जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 86 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. इस रिकॉर्ड पर 22 साल तक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का कब्जा था. उन्होंने 2004 में होबार्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वनडे में 89 गेंदों में शतक पूरा किया था.
जिम्बाब्वे में खेली सबसे बड़ी पारीरेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बैटर भी बन गए हैं. इसके अलावा रेनशॉ ने 2004 के बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे शतक बनाने का कारनामा भी किया. उनसे पहले माइकल क्लार्क ने नाबाद 105 रन बनाए थे. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मैक्सवेल की 201 रन की पारी के बाद यह पहली बार है, जब किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने नंबर-6 या इससे नीचे उतरकर सेंचुरी ठोकी.
मैट रेनशॉ ने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसावनडे क्रिकेट इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने नंबर-6 या नीचे आकर शतक जमाया. रेनशॉ से पहले बेस्ट स्कोर डेमियन मार्टिन के नाम था. उन्होंने 1999 में बुलावायो में नाबाद 57 रन बनाए थे. रेनशॉ का यह पहला ही वनडे शतक था, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाकर से यादगार बनाया.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 18:47 IST



