Tech

ट्रैवल प्लानिंग का तरीका बदलेगा Google AI Mode, अब एक ही जगह ट्रैक करें फ्लाइट प्राइज़ और खोजें होटल

गूगल ने सर्च के AI Mode को ट्रैवल प्लानिंग के लिए और ज्यादा उपयोगी बना दिया है. कंपनी ने इसमें कई नए ट्रैवल फीचर्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट की कीमतों को ट्रैक करने, Points और Miles की तुलना करने और होटल खोजने जैसे काम सीधे Search के अंदर कर सकेंगे.

नए अपडेट का मकसद यूजर्स को ट्रिप प्लान करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और ऐप्स के बीच बार-बार जाने की जरूरत कम करना है. हालांकि, कुछ फीचर्स की उपलब्धता अभी देश और भाषा के हिसाब से सीमित है.

AI Mode से ट्रैक कर सकेंगे फ्लाइट की कीमत

गूगल ने अपने गूगल फ्लाइट्स प्राइस ट्रैकिंग फीचर को AI Mode में शामिल किया है. अब यूजर्स बातचीत के दौरान ही AI Mode से किसी खास रूट और तारीख के लिए फ्लाइट की कीमत ट्रैक करने को कह सकते हैं.

यूजर को बस अपनी Departure और Arrival जगह, यात्रा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी बतानी होगी. इसके बाद AI Mode 300 से ज्यादा पार्टनर एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइट्स से उपलब्ध ऑप्शन और उनकी मौजूदा कीमतें दिखाएगा.

अगर यूजर Price Tracking शुरू करता है, तो किराए में बदलाव होने पर उसे ईमेल अलर्ट मिलेगा. गूगल के मुताबिक, यह फीचर अब दुनिया के 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है. फ्लाइट मिलने के बाद टिकट की बुकिंग संबंधित एयरलाइन या पसंदीदा बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर की जा सकेगी.

Points और Miles से भी खोजें फ्लाइट-होटल

अगर आपके पास किसी लोयाल्टी प्रोग्राम के Points या Miles हैं, तो AI मोड अब यह पता लगाने में भी मदद करेगा कि किसी यात्रा के लिए कितने पॉइंट्स या माइल्स की जरूरत होगी. यूजर को अपनी ट्रिप की जानकारी के साथ यह बताना होगा कि वह किस लोयाल्टी प्रोग्राम का इस्तेमाल करना चाहता है. AI Mode इसके बाद उपलब्ध फ्लाइट्स के लिए जरूरी

Miles की जानकारी दिखाएगा.

यही सुविधा होटल बुकिंग के लिए भी उपलब्ध है. यूजर पार्टनर वेबसाइट पर जाकर अपने Rewards को Redeem कर सकता है. गूगल ने बताया है कि यह पॉइंट्स और माइल्स फीचर दुनियाभर में उपलब्ध है. इसमें अलास्का एयरलाइन्स, हवाइ, अमेरिकन एयरलाइन्स, चॉइस होटल इंटरनेशनल, हिल्टन जैसे होटल रिसॉर्ट्स और पार्टनर्स शामिल हैं. Accor, Flying Blue, Hyatt, LATAM Airlines और Lufthansa Group का सपोर्ट भी जल्द जोड़ा जाएगा.

AI Mode से होटल बुकिंग भी होगी

गूगल ने AI Mode में होटल बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है. यूजर अपनी Destination, Travel Dates और होटल से जुड़ी पसंद बताकर विकल्प खोज सकता है.

AI Mode अलग-अलग होटल के साथ Guest Reviews और जरूरी जानकारी दिखाएगा, जिससे ऑप्शन की तुलना करना आसान होगा. पसंदीदा होटल चुनने के बाद यूजर AI Mode से बुकिंग में मदद लेने के लिए कह सकता है. फिलहाल होटल बुकिंग का यह फीचर अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है.

AI मोड में नए ट्रैवल फीचर्स जुड़ने से गूगल Search सिर्फ जानकारी खोजने का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि फ्लाइट की कीमत पर नजर रखने से लेकर होटल चुनने और ट्रिप प्लान करने तक कई काम एक ही जगह करने में मदद करेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj