Entertainment

काशी के घाटों से उपजी रिश्तों की डोर है ‘केवट’, भोजपुरी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Last Updated:August 29, 2026, 20:20 IST

Film Kevat Trailer: भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में भोजपुरी की लोकप्रिय एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाई है, जबकि निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है.

ख़बरें फटाफट

काशी के घाटों से उपजी रिश्तों की डोर है 'केवट', फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीजZoom‘केवट’ में माही श्रीवास्तव का अहम रोल है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर दर्शकों को ध्यान खींच रहा है,जिसकी कहानी वाराणसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ट्रेलर में शहर के घाटों, गलियों और धार्मिक-सांस्कृतिक माहौल की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में माही श्रीवास्तव के किरदार को कहानी की धुरी बताया जा रहा है. वाराणसी की लोक-संस्कृति फिल्म को एक अलग विजुअल पहचान देती है.

खास बात यह है कि फिल्म को भजन गायक अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म में मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, लोक-संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं को भी अहमियत दी गई है. निर्माता रत्नाकर कुमार के मुताबिक, फिल्म बनाने का मकसद ऐसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना है, जो एंटरटेनमेंट के साथ उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जोड़े. ‘केवट’ में भावनाओं, लोक-संस्कृति और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का तालमेल देखने को मिलेगा.

एक्टर पवन पांडेय के लिए सिर्फ कहानी नहीं ‘केवट’माही श्रीवास्तव ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘केवट’ की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को छूएंगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है. फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ भारतीय रीति-रिवाजों को भी दर्शकों के सामने रखेगी. एक्टर पवन पांडेय ने कहा कि ‘केवट’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और भारतीय कल्चर से जुड़ी कहानी है.

लोक-संस्कृति की मिलेगी झलक फिल्म की कहानी और वाराणसी का बैकग्राउंड दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा. एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक माही श्रीवास्तव समेत सभी कलाकारों के काम को पसंद करेंगे. पवन पांडेय के मुताबिक, फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ रिश्तों, संस्कारों और लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. फिल्म के गीत विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजय सिंह ने दिया है. फिल्म में अनूप जलोटा, प्रियंका सिंह, पवन पांडे, विजय चौहान और राजा हसन ने अपनी आवाज दी है. फिल्म में माही श्रीवास्तव के साथ पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री, राजेश तोमर, योगेश पांडे, राकेश त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, ऋषभ राजपूत और राजन कानू प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 29, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj