Rajasthan

डेगाना चुनाव से ठीक पहले भाजपा दफ्तर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हादसा या साजिश?

Last Updated:September 10, 2026, 16:23 IST

डेगाना में भाजपा के चुनावी कार्यालय को देर रात आग का निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है. भाजपा के वार्ड 11 के चुनावी कार्यालय में रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा कीमती कागज समेत अन्य चुनावी सामान जलकर राख हो गई. इससे नुकसान लाखों रुपए का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर डेगाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा चुनाव प्रभारी राकेश फौजदार, चुनाव संयोजक धनराज पाराशर, सह-संयोजक अमित आसोपा सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे.चुनाव से ठीक पहले भाजपा दफ्तर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हादसा या साजिश?Zoom

डेगाना में भाजपा के चुनावी कार्यालय को देर रात आग का लगने का मामला सामने आया है. वार्ड 11 में भाजपा चुनावी कार्यालय में रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा कीमती कागज सहित अन्य चुनावी सामग्री जलकर राख हो गई. नुकसान लाखों रुपए का बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर डेगाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग हादसे के चलते लगी या किसी व्यक्ति ने जानबूझकर कार्यालय को आग के हवाले किया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

ये है पूरा मामला

रात करीब 2:30 बजे भाजपा के चुनावी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग ने तेजी से पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में वहां रखी तमाम चुनावी सामान जैसे झंडे, बैनर और कई दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही डेगाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने आग पर काबू पाने के साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया. फॉरेंसिक सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी.

डेगाना नगर पालिका का वार्ड 11 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है. वहां इस बार चार प्रत्याशी मैदान में हैं. भाजपा ने यहां से लालाराम गिवारिया को अपना उम्मीदवार बनाया है. मतदान से ठीक पहले इस तरह चुनावी दफ्तर में आग लगने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

हादसे की खबर फैलते ही भाजपा के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जुटने लगे. चुनाव प्रभारी राकेश फौजदार, चुनाव संयोजक धनराज पाराशर और विस्तारक अशोक गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ कई अन्य वार्डों के प्रत्याशी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और इस घटना पर कड़ा रोष जताया.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 10, 2026, 16:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj