पाली की बेटी ने बॉलीवुड मंच पर बढ़ाया मान, ऋतुराज राठौड़ को मिला खास सम्मान, उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल

Last Updated:September 10, 2026, 17:36 IST
Rajasthan Actress Rituraj Rathore: पाली की प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋतुराज राठौड़ ने बॉलीवुड मंच पर अपनी खास पहचान बनाते हुए प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से पाली के कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. अभिनेत्री को मिला यह सम्मान उनके अभिनय और कला के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की पहचान माना जा रहा है. उनकी सफलता ने राजस्थान की प्रतिभाओं को बड़े मंच पर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है.
ख़बरें फटाफट
पाली. पाली जिले की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं, और इसी कड़ी में मनोरंजन जगत से एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है. पाली जिले के इंदरवाड़ा गाँव की प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋतुराज राठौड़ ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड – सीजन 2’ में ‘मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. स्वमित्र कौशल शिक्षा फाउंडेशन और जेकेके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ऋतुराज ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया.
फिल्म निर्माता-निर्देशक गजेंद्र सिंह मंडली के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘बाप बेटी’ में मुख्य भूमिका निभा चुकीं ऋतुराज की इस उपलब्धि पर पूरे पाली जिले और कला जगत में जश्न का माहौल है. राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने वाले इस मंच पर पाली की बेटी ने साबित कर दिया कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता.
जीता ग्लैम ऑफ बॉलीवुड अवॉर्ड, पाली का बढ़ाया मानफिल्म निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली ने बताया कि जयपुर में स्वमित्र कौशल शिक्षा फाउंडेशन एवं जेकेके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्लैम ऑफ बॉलीवुड – सीजन 2 कार्यक्रम में पाली (राजस्थान) की प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋतुराज राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का खिताब अपने नाम किया और पाली जिले का गौरव बढ़ाया.
इन फिल्मो में कर चुकी कामगौरतलब है कि अभिनेत्री ऋतुराज राठौड़ गाँव इंदरवाड़ा ने निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली के सफल निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म बाप बेटी में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अभिनय किया है. उनकी इस उपलब्धि से पाली के फिल्म कलाकारों और कला प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.
पाली में खुशी का माहौलप्रतियोगिता में ऋतुराज राठौड़ ने मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, अभिमन्यु राजपुरोहित ने मिस्टर ग्लैम ऑफ बॉलीवुड तथा जया शर्मा (जयपुर) ने मिसेज ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का खिताब जीता. कार्यक्रम में मांड गायकों ने अपनी मधुर लोकधुनों से समां बांध दिया, वहीं नन्हे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. ऋतुराज राठौड़ के इस सम्मानजनक अवॉर्ड जीतने पर पाली के फिल्म जगत में खुशी की लहर दौड़ गई.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
September 10, 2026, 17:36 IST



