Rajasthan

डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी, कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, जयपुर में जन आक्रोश रैली

Last Updated:August 23, 2026, 07:08 IST

Rajasthan News Live: गंगापुर सिटी में निजी अस्पताल संचालक डॉ. महेंद्र मीणा से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. सिरोही में …और पढ़ेंLive: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी, कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरारZoom

सिरोही में पॉस्को एक्ट का आरोपी पुलिस कस्टडी से हुआ फरार

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में निजी अस्पताल संचालक को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. डॉक्टर महेंद्र मीणा और जयपुर में रह रहे उनके बेटे को रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. कॉल रिसीव नहीं करने पर धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा गया. डॉक्टर ने उदेई मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मामले की निगरानी कर रही हैं.

सिरोही में पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो आरोपी फरार

सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस की कस्टडी से पॉक्सो मामले का आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी को आमलारी गांव में मौका तस्दीक के लिए लेकर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी ने उल्टी आने का बहाना बनाया और पुलिसकर्मियों से थोड़ी दूरी बना ली. मौका पाकर वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को दो दिन पहले पालनपुर से गिरफ्तार किया था और न्यायालय से पीसी रिमांड लेकर मौका तस्दीक करवाई जा रही थी. आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही एसपी पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. आसपास के सभी थानों को अलर्ट किया गया है. एसपी ने आरोपी की तलाश के लिए करीब 10 पुलिस टीमें गठित की हैं. विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

बीकानेर में सोलर कंपनियों से करोड़ों की वसूली की जांच

बीकानेर में सोलर कंपनियों से करोड़ों रुपये की कथित वसूली और पुलिस-खेजड़ी माफिया की मिलीभगत से जुड़े मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है. गोपनीय शिकायत के आधार पर सरकार ने मामले की जांच शुरू करवाई है. शिकायत में पूगल थाने के पूर्व सीआई पवन सिंह पर भी अपने भाई की कंपनी से 40 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया गया है. मामले में दो आईपीएस, एक आईएएस और चार आरपीएस अधिकारियों के नाम भी जुड़े होने की बात सामने आई है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एडीजी सतर्कता को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. फिलहाल जांच के जरिए कथित लेनदेन, वसूली और अधिकारियों की भूमिका से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है. हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

सावन के अंतिम रविवार दौसा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के अंतिम रविवार पर देवनगरी दौसा भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबी नजर आई. देवगिरी की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह करीब 3 बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा नीलकंठ के दर्शन किए और सामूहिक कनक दंडवत लगाकर मंदिर तक पहुंचे. मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर परिसर में मिश्री-मावा और खीर की प्रसादी भी वितरित की गई. सावन के अंतिम रविवार के चलते मंदिर और आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह देखने को मिला.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 07:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj