SL vs IND, 2nd Test Day-2 Live score: भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से शुरू, देखें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट

होमखेलक्रिकेट
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से शुरू, देखें मैच से जुड़ी पल-पल का अपडेट
Last Updated:August 23, 2026, 07:20 IST
India vs Sri Lanka 2nd Test Match Live cricket score Day-1: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब …और पढ़ें
भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट मैच लाइव
India vs Sri Lanka, 2nd Test Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत आज से हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के इस मैदान पर स्पिनरों का दबदबा रहता है. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में अपनी पूरी स्पिन ताकत के साथ उतरेगी. वहीं, सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए दूसरे मैच में भी जीत हासिल करे.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.
श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.
SL vs IND, 2nd Test Day-2 Live score: कैसा रहेगा कोलंबो में मैच के दौरान मौसम
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन के खेल में बारिश का खलल पड़ सकता है. सिर्फ इतनी ही नहीं, खेल के पांचों दिन बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.
SL vs IND, 2nd Test Day-2 Live score: भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज दूसरा टेस्ट
भारत और श्रीलंका की टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सुबह के 10 बजे से शुरू होगा. वहीं, टॉस का समय 9 बजकर 30 मिनट का है. टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे है.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 07:01 IST



