तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर कसा तंज! उम्रदराज एक्टर्स को लेकर किए तीखे कमेंट- ‘उम्र से नहीं चरित्र से सम्मान हो’

Last Updated:August 25, 2026, 10:58 IST
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद लंबे समय से चल रहा है. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे. वो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए एक्टर पर तंज कसती रहती हैं. हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तनुश्री दत्ता ने फिर एक बार नाना पाटेकर की ओर इशारा करते हुए बॉलीवुड के उम्रदराज एक्टर्स को आड़ों हाथों लिया है. तनुश्री ने नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे.
नई दिल्ली. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ के आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस अपने आरोपों को साबित करने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रही थीं. तनुश्री अक्सर सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर पर निशाना साधती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार का उम्र के आधार पर सम्मान नहीं होना चाहिए. हर किसी का सम्मान सिर्फ चरित्र के आधार पर हो. तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में वेटरन का मतलब सिर्फ चालाक और धूर्त इंसान होता है.
सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर और इस दौरान मिली सीख के बारे में बात की. उन्होंने लिखा, ‘मुझे भी यही लगा था कि उम्रदराज एक्टर है, कोई काम नहीं दे रहा, मदद कर देती हूं. लेकिन नहीं, बॉलीवुड में ‘वेटरन’ का मतलब है शातिर-दिमाग, मंझा हुआ खिलाड़ी, जो घाट-घाट का पानी पीकर सारी चालबाजी सीख चुका है, जिसको सारी मीडिया और पब्लिक मैनिपुलेशन आती है.’
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर साधा निशाना
तनुश्री ने लिखा, ‘वे अपनी वरिष्ठता और अनुभव की छवि के पीछे अपनी असलियत छिपा सकते हैं. ऐसे लोगों को मीडिया और जनता की धारणा को अपने पक्ष में करने का तरीका पता होता है’. एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने चेतावनी देते हुए लिखा, ‘ऐसे इंसान पर सिर्फ उनकी उम्र की वजह से भरोसा न करें. इनमें से कुछ बहुत ही बुरे और नकारात्मक लोग, जिनके युवाओं के प्रति बहुत ही बुरे और घटिया इरादे हैं, वेटरन की कैटेगरी में हैं’.
‘वेटरन’ एक्टर्स पर कसा तंज
वो आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका सामना कुछ ऐसे दिग्गजों से हुआ जो युवा और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें बर्बाद करने के लिए कुछ भी करेंगे. बॉलीवुड ने इस घटना को बार-बार देखा है. तनुश्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘किसी इंसान को उसकी उम्र, शक्ल या बैकग्राउंड देखकर अच्छा या बुरा नहीं मानना चाहिए. असली पहचान उसके भीतर के स्वभाव और उसके कर्मों से होती है’.
तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं, ‘यह दुनिया हम जैसे लोगों ने बनाई है और उन लोगों द्वारा नष्ट की जाती है, जो शालीनता का मुखौटा पहनते हैं’. तनुश्री दत्ता के इस पोस्ट को नाना पाटेकर से जोड़कर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर पर तीखी टिप्पणी की है.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 10:58 IST



