Sports

‘तीन साल से बात नहीं हुई, उनकी बहुत याद आती है’, जेल में बंद इमरान खान को लेकर भावुक हुए वसीम अकरम

होमखेलक्रिकेट

‘उनकी बहुत याद आती है’, जेल में बंद इमरान खान को लेकर भावुक हुए वसीम अकरम

Last Updated:September 09, 2026, 00:23 IST

wasim akram got emotional over Imran khan health: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पूर्व कप्तान और दोस्त इमरान खान की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से अलग इमरान को उचित और जरूरी चिकित्सा सुविधा मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए.'उनकी बहुत याद आती है', जेल में बंद इमरान खान को लेकर भावुक हुए वसीम अकरमZoomइमरान खान की सेहत को लेकर चिंतित वसीम अकरम.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जेल में बंद टीम के अपने साथी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान के बहुत कम दिग्गज क्रिकेटरों ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है. भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान 2022 से जेल में हैं. हालांकि, वह अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

पूर्व कप्तान अकरम ने ‘द एथलेटिक’ से कहा, ‘मैंने तीन साल से उनसे बात नहीं की है. उनके साथ राजनीतिक तौर पर जो हो रहा है. वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अदालत अपना काम करती है, लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है वहां कोई समझौता नहीं हो सकता.’

ब्रायन लारा ने भी की मांगपिछले सप्ताह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की मुहिम में शामिल हुए थे. इससे पहले करीब 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और मानवीय व्यवहार करने की मांग की थी.

‘दोषी हैं या नहीं, सेहत से समझौता नहीं’अकरम ने कहा, ‘इंग्लैंड और अन्य जगहों पर इमरान की स्थिति बेहतर करने के लिए एक मुहिम चल रही है, लेकिन यहां पाकिस्तान में ऐसा हो रहा है या नहीं, मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकता.’ उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर दिल से बात कर रहा हूं, जो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. वह दोषी हैं या नहीं, जेल में हैं या नहीं इन सब से अलग हमें उनकी सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. हमें नहीं पता कि वास्तव में क्या हो रहा है. सरकार कह रही है कि उनकी सेहत ठीक है, लेकिन मैं चिंतित हूं. मुझे उनकी बहुत याद आती है.’

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों में इमरान के लंबे समय तक साथी रहे जावेद मियांदाद ने भी हाल में क्रिकेट जगत के इस दिग्गज नेता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 00:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj