‘तुम्बाड 2’ में होगा बहुत कुछ खास, आलिया भट्ट के रोल का कहानी से क्या है कनेक्शन? सोहम शाह ने खुद किया खुलासा

Last Updated:October 10, 2026, 17:20 IST
आलिया भट्ट जल्द ही’तुम्बाड 2′ में नजर आने वाली हैं. वह अपनी इस फिल्म की एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन अब खुलासा हो गया है कि आखिर मेकर्स ने आलिया को इस फिल्म के लिए क्यों चुना? प्रोड्यूसर और एक्टर सोहम शाह ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि आलिया को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि महज दो मुलाकातों में ही उन्होंने इसके लिए हामी दे दी थी सोहम ने यह भी बताया कि फिल्म में आलिया का किरदार काफी अहम है और जब दर्शक फिल्म देखेंगे, तो उन्हें समझ आ आएगा कि इस रोल के लिए आलिया को ही क्यों चुना गया.
ख़बरें फटाफट
सोहम शाह की फिल्म से क्यों जुड़ी आलिया भट्ट
नई दिल्ली. आलिया भट्ट का नाम जब से उनकी अगली फिल्म’तुम्बाड 2′ से जुड़ा है, उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनके फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहे हैं. लेकिन इस फिल्म में आलिया का रोल क्या रहने वाला है. आखिर इस फिल्म में आलिया को ही चुनने की क्या खास वजह है. खुद निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने इस बात का खुलासा किया है.
सोहम शाह जब साल 2018 में फिल्म ‘तुम्बाड’ में नजर आए तो लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था. फिल्म के हॉरर और सस्पेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म को लोगों ने दोबारा रिलीज होने पर इतना प्यार दिया कि मेकर्स भी हैरान हो गए. अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘तुम्बाड 2’ आने वाला है, जिसमें आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
2 मुलाकात और साइन कर ली फिल्म
‘तुम्बाड 2’ में अब सोहम शाह सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हैं. फिल्म में इस बार आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी शामिल हुए हैं. फिल्म को लेकर अब फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. अब खुद सोहम ने खुलासा किया है कि आखिर आलिया भट्ट को फिल्म के लिए कैसे तैयार किया गया और वह इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए इतनी एक्साइटेड क्यों थीं. वैरायटी इंडिया संग बातचीत में सोहम शाह ने बताया कि आलिया भट्ट को फिल्म की कहानी सुनाई तो वह इतनी एक्साइटमेंट हो गई कि स्क्रिप्ट पढ़ी और तुरंत उन्होंने फिल्म के लिए हामी दे दी.उन्होंने कहा कि आलिया को फिल्म से जोड़ने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा.
आलिया के मुरीद हुए सोहम शाह
अपनी बात आगे रखते हुए सोहम शाह ने बताया कि आलिया बहुत ही प्रोफेशनल और अपने काम को लेकर सीरियस हैं. उनके साथ काम करना काफी आसान रहा. उन्होंने आलिया की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि वह एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की भी अच्छी समझ रखती हैं. उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में आलिया ने फिल्म को लेकर काफी कुछ पूछा. लेकि न स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद तो सिर्फ 2 मुलाकातों में वह फिल्म से जुड़ गईं और फिल्म साइन कर ली. आलिया जैसी स्टार इतनी आसानी से तैयार नहीं होती. वह अपने प्रोजेक्ट के साथ काफी सोच-समझकर जुड़ना पसंद करती हैं.
बता दें कि सोहम ने ये भी खुलासा किया कि आलिया भट्ट पहले ही ‘तुम्बाड’ देख चुकी थीं. उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई थी.लेकिन उन्होंने फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है. उन्होंने बस इतना कहा कि आलिया का रोल फिल्म के लिए अहम है और कहानी को आगे बढ़ाने वाला है. जब तक आप फिल्म नहीं देखेंगे वो समझ नहीं आएगा. लेकिन फिल्म देखकर आप समझेंगे कि फिल्म में आलिया को लेना कितना सही फैसला था.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2026, 17:20 IST



