Rajasthan

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार रहेगा खास, करियर में मिलेगी कामयाबी, हनुमान जी का करें ये उपाय

Last Updated:October 12, 2026, 15:17 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 13 October 2026: तुला राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों की सराहना मिलेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने और कारोबार का विस्तार करने के अच्छे अवसर बन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Today Libra Horoscope: तुला राशि वालों के लिए 13 अक्टूबर यानी आज का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से शानदार रहने वाला है. आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों की सराहना मिलेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने और कारोबार का विस्तार करने के अच्छे अवसर बन सकते हैं.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. यदि आप लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रह सकता है. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने का अच्छा समय है. आज किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है. लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें.

धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचेंआर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं दिखाई दे सकती हैं लेकिन आज धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें. निवेश करने से पहले अच्छी तरह जानकारी जुटाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें.

स्वास्थ्य और रिश्तो में ऐसा रहेगा आज का दिनस्वास्थ्य के लिहाज से आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रह सकता है. काम की व्यस्तता के बावजूद आप अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपको मानसिक मजबूती देगा. उनके अनुभव से आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में सही दिशा मिल सकती है.

आज का अचूक उपायआज‌ मंगलवार का शुभ दिन है इसलिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें . यह उपाय करने से बजरंगबली आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 12, 2026, 15:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj