तुला राशि वालों को मिल सकते हैं काम में नए मौके, पैसों के मामले में बरतें सावधानी, करें ये उपाय

Last Updated:October 05, 2026, 15:11 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 06 October 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और आपकी राशि से दशम भाव में स्थित होंगे. चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने वाली रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में रहेगी .
ख़बरें फटाफट
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 6 अक्टूबर यानी आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और आपकी राशि से दशम भाव में स्थित होंगे. चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने वाली रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में रहेगी .
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज कार्यस्थल पर आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. काम का दबाव अधिक रहने के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बातचीत में संयम रखें. आपकी छोटी सी लापरवाही भी आज परेशानी का कारण बन सकती है.
ग्राहक या नए संपर्क से लाभ के योग बन रहे हैव्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. किसी नए काम, ग्राहक या संपर्क के माध्यम से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से आप जिस काम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. उसमें भी प्रगति दिखाई दे सकती है लेकिन किसी भी नई डील को अंतिम रूप देने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें.
परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखेंआर्थिक मामलों में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. बिना सोचे-समझे निवेश करने या किसी पर भरोसा करके पैसा लगाने से बचें. आज आपके काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है इसलिए परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखें.
आज का अचूक उपायआज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित होता है, इसलिए आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और लाल पुष्प अर्पित करें यह उपाय करने से धन और कार्य में आपात सफलता मिलेगी. अगर आपका काम काफी समय से अटका हुआ है तो पान के बेड़ा का भोग लगाएं.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 05, 2026, 15:11 IST



