तेलुगु सिनेमा पर जाह्नवी-राधिका आप्टे के बयान पर रेजिना कैसेंड्रा का पलटवार- ‘आप खाई पैदा कर रहे हैं’

Last Updated:November 05, 2026, 23:48 IST
एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा ने जाह्नवी कपूर और राधिका आप्टे के साउथ सिनेमा पर दिए बयानों पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि असहज होने पर कलाकार फिल्म छोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसे बयानों से नॉर्थ और साउथ सिनेमा के बीच दूरियां बढ़ेंगी. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में काम करने का भी अनुभव बयां किया.
नई दिल्ली: ‘कॉफी विद करण 9’ में जाह्नवी कपूर ने ‘पेड्डी’ फिल्म में अपने किरदार के ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ के बारे में बात की. वहीं, राधिका आप्टे ने हाल में एक इंटरव्यू मेंभी तेलुगु सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. दोनों सितारों के बयान वायरल हो गए. अब, एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा ने साउथ सिनेमा पर जाह्नवी और राधिका के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है. हालांकि, उन्हें इस बात की खुशी है कि हीरोइनें खुलकर अपनी बात रख रही हैं, लेकिन वे कही गई हर बात से सहमत नहीं हैं. असल में, उन्हें लगता है कि इस चर्चा से धीरे-धीरे उत्तर-साउथ के बीच एक खाई पैदा हो रही है, जो उनके हिसाब से सही नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना ने ‘इंडिया टुडे’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि कलाकारों को यह आजादी होनी चाहिए कि अगर वे किसी सीन में असहज महसूस करें, तो वे उसे करने से मना कर दें या फिल्म से बाहर आ जाएं. उन्होंने ‘केसरी चैप्टर 2’ के अपने अनुभव का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्हें फिल्म के प्रमोशन से अलग रखा गया था. (फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना का मानना है कि अगर कुछ भी सही नहीं लग रहा है, तो कलाकारों को अपनी आवाज उठानी चाहिए. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें खुद को असहाय नहीं समझना चाहिए और न ही यह सोचना चाहिए कि उनके पास हर बात मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.(फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
Add as Preferred Source on Google
जाह्नवी और राधिका के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार किसी सीन या रोल को लेकर असहज है, तो वह उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला ले सकता है. उन्होंने कहा, ‘आखिरकार, यह सब कलाकार के अपने हाथ में होता है. अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो प्लीज फिल्म से बाहर आ जाएं. मुझे नहीं लगता कि हमें खुद को ऐसी स्थिति में डालना चाहिए जहां हम कहें कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. यह बात सिर्फ पुरुषों या महिलाओं की नहीं है. मैं यह एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर कह रही हूं, एक ऐसे तीसरे पक्ष के रूप में जो किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता. बेशक, एक महिला होने के नाते मैं हमेशा दूसरी महिला का सपोर्ट करूंगी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि जाह्नवी या राधिका ऐसी स्थिति में हैं जहां उन्हें लगे कि वे कोई फैसला नहीं ले सकतीं. आप किसी भी फिल्म से बाहर आ सकते हैं.'(फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना ने कहा कि उन्हें इस बात से दिक्कत है कि जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार साउथ भारतीय सिनेमा के बारे में इस तरह बात करते हैं जिससे उनके बीच एक खाई पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि वे इस बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन दिक्कत तब होती है, जब कोई उत्तर भारतीय एक्टर साउथ भारतीय सिनेमा के बारे में इस तरह की बात करता है. आप ऐसा नहीं कर सकते. आप बिना जाने-समझे उत्तर और साउथ के बीच एक खाई पैदा कर रहे हैं और यह बिल्कुल गलत है. इन मुद्दों को संभालने और इनके बारे में बात करने के और भी कई तरीके हो सकते हैं. उत्तर और साउथ के बीच पहले से ही एक खाई मौजूद है और मैं यह बात एक साउथ इंडियन एक्टर के तौर पर कह रही हूं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है.'(फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपने अनुभव का भी जिक्र किया. उन्होंने ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन उनका दावा है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें कोई खास अहमियत नहीं दी गई. उन्होंने बताया कि फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद प्रमोशन से जुड़ी एक्टिविटी में उनका नाम कहीं नहीं था. रेजिना ने यह भी बताया कि एक गाना रिलीज किया गया था जिसमें वह पूरे समय नजर आ रही थीं, लेकिन न तो उन्हें उसमें टैग किया गया और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी दी गई.(फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना ने कहा, ‘जाह्नवी कपूर ने इस बारे में बात की है कि कैसे उन्हें एक ऑब्जेक्ट की तरह देखा गया और उन्हें लगा कि उनकी कोई आवाज नहीं है या उनके पास ‘ना’ कहने का कोई मौका नहीं था. लेकिन उसी करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए मेरे साथ ‘केसरी चैप्टर 2’ नाम की एक फिल्म बनाई और मुझे प्रमोट न करने का फैसला किया. अब मैं इसे क्या कहूं? क्या यह इसलिए हुआ क्योंकि मैं साउथ इंडियन हूं? आज तक मुझे नहीं पता कि मेरा नाम क्यों शामिल नहीं किया गया.'(फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
रेजिना ने आगे कहा कि उन्हें आमतौर पर ऐसी बातों पर पब्लिक के सामने चर्चा करना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें लगा कि अपना अनुभव साझा करना चाहिए क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से ही इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है. (फोटो साभार: Instagram@regenacassandrra)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 05, 2026, 23:48 IST



