Entertainment

‘मेरी इश्क की दुनिया में आओगे तो…’, इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का नया पोस्टर वायरल, खूंखार अंदाज में आए नजर

Last Updated:November 05, 2026, 23:53 IST

इमरान हाशमी एक बार फिर खतरनाक अंदाज में अपने फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ उनका एक दमदार डायलॉग भी चर्चा में है, जिसमें वह प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने की चेतावनी दे रहे हैं. जेनिलिया डिसूजा के साथ इमरान की यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

ख़बरें फटाफट

'मेरी इश्क की दुनिया में आओगे तो', इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का पोस्टर जारीZoom(इमरान के फैंस के लिए गुड न्यूज फोटो साभार:instagram@sohamrockstrent)

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल होने लगी है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने इमरान का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वह हाथ में धुआं छोड़ती बंदूक लिए बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ लिखा गया एक डायलॉग भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

हाल ही में इमरान हाशमी की नई फिल्म का पोस्टर सामने आया है.एक्टर ने ये पोस्टर शेयर किया है और इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा ‘मेरी इश्क की दुनिया में आओगे, तो इस दुनिया से जाओगे.’ इस डायलॉग से साफ है कि फिल्म में प्यार के साथ एक्शन और बदले का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है.

प्यार के लिए दुश्मनों से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी की फिल्म का नया पोस्टर लोगों का दिल जीत रहा है. इस पोस्टर में इमरान हाशमी अपने पुराने रोमांटिक हीरो वाले किरदारों से काफी अलग खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस बार उनका किरदार प्यार में डूबा हुआ तो है, लेकिन अपनी मोहब्बत की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेता है. इसके लिए उसे कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है.इस बार फिल्म में वह रोमांस नहीं, बल्कि एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं.

(इमरान का दिखेगा खूंखार अवतार)फोटो साभार:instagram@sohamrockstrent)

जेनिलिया डिसूजा के साथ दिखेगी इमरान की जोड़ी

इमरान हाशमी ने अपनी इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है. सामने आए पोस्टर में इमरान हाथों से लड़ाई, बंदूक से मुकाबले और बड़े स्तर पर फिल्माए गए एक्शन सीन शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग भारत की असली लोकेशंस पर की गई है. ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनिलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के पहले रिलीज हुए गानों से इसकी रोमांटिक कहानी की झलक मिल चुकी है. वहीं, नए पोस्टर ने फिल्म के एक्शन और बदले वाले अंदाज को सामने ला दिया है.

बता दें कि आदित्य दत्त के डायरेक्श में बन रही फिल्म में के निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहिर हैं. फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. भारत में इसके वितरण की जिम्मेदारी पेन मरुधर के पास है, जबकि विदेशों में फिल्म को फार्स फिल्म्स रिलीज करेगी.इमरान के अलावा फिल्म में जेनिलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 05, 2026, 23:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj