World

थाईलैंड मस्ती करने गए थे पांच दोस्त, रेस्‍त्रां में चार हुए बेहोश, एक की मौत, तीन अस्‍पताल में

होमदुनियाअन्य देश

थाईलैंड मस्ती करने गए थे पांच दोस्त, रेस्‍त्रां में चार हुए बेहोश, एक की मौत..

Last Updated:May 12, 2026, 12:29 IST

पांच दोस्‍त थाईलैंड में मौज मस्‍ती करने गए थे. इस दौरान एक कैफे में सभी दोस्‍त खाना खा रहे थे. जब वो खाना खा रहे थे, तभी चार दोस्‍त एक-एक करके अचानक बेहोश हो गए. रेस्‍त्रां मैनेजमेंट ने सभी को अस्‍पताल पहुंचाया.थाईलैंड मस्ती करने गए थे पांच दोस्त, रेस्‍त्रां में चार हुए बेहोश, एक की मौत..Zoomतीन दोस्‍त अस्‍पताल में भर्ती हैं. वजह पता नहीं चल पाई है.

नई दिल्‍ली. पांच दोस्‍त थाईलैंड में मौज मस्‍ती करने गए थे. इस दौरान एक कैफे में सभी दोस्‍त खाने के लिए गए थे. जब वो खाना खा रहे थे, तभी चार दोस्‍त एक-एक करके अचानक बेहोश हो गए. रेस्‍त्रां मैनेजमेंट ने सभी को अस्‍पताल पहुंचाया. अस्‍पताल में इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अस्‍पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. युवकों की पहचान कुशाग्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, एक अन्य राहुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल और आर्यन वर्मा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार यह मामला फुकेत के कमला बीच इलाके का है. पांचों दोस्त रात करीब 11 बजे एक कैफे में पहुंचे थे. सभी भारत से थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे थे. रात करीब डेढ़ बजे अचानक एक दोस्‍त की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. इसके बाद कुछ ही मिनटों में एक एक करके तीन युवक भी एक-एक कर बेहोश हो गए. कैफे में मौजूद लोग यह नजारा देखकर घबरा गए. स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी सर्विस को सूचना दी और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

डॉक्टरों के अनुसार आर्यन वर्मा की हालत सामान्य है, जबकि बाकी चार युवकों का इलाज शुरू किया गया. दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ा. इसी दौरान शनिवार दोपहर कुशाग्र अग्रवाल की मौत हो गई. अन्य तीन युवकों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना भारतीय दूतावास को भी दे दी गई है. थाई पुलिस का कहना है कि मौत और बेहोशी की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. इसके लिए पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. पुलिस कैफे के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.

About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj