Rajasthan

नागौर के ये हैं टॉप स्कूल, पढ़ाई से खेलकूद तक हर फील्ड में शानदार, अनुभवी शिक्षक देते हैं दिशा

Last Updated:September 25, 2026, 11:08 IST

Nagaur Top 5 School: अगर आप नागौर जिले में बच्चों के लिए स्कूल तलाश रहे हैं तो अलग-अलग शहरों और कस्बों में कई शिक्षण संस्थान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन सिटी में सीबीएसई पैटर्न के तहत नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई करवाता है. गोटन का लाला कमलापत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर पुराना और अनुभवी शिक्षण संस्थान है. राणा इंटरनेशनल स्कूल डेगाना जंक्शन के पास स्थित है और आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराता है. विवेक टेक्नो स्कूल में तकनीक आधारित पढ़ाई, कंप्यूटर, रोबोटिक्स और STEM गतिविधियां हैं. नागौर का सेंट एंसलम्स स्कूल और परबतसर का संस्कार पब्लिक स्कूल भी बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों पर ध्यान देते हैं.

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल नागौर के कुचामन सिटी में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय है. जो 1993 में स्थापित हुआ था. यह सीबीएसई से संबद्ध है और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करवाता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे सामाजिक प्रतियोगिता में आगे आ सकें. यहां अनुभवी शिक्षक, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना और आधुनिक शिक्षण नियम उपलब्ध हैं.

लाला कमलापत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, 1987 में स्थापित, नागौर के गोटन में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है, और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. यह विद्यालय क्षेत्र का लगभग सबसे पुराना विद्यालय है. जिसकी गुणवत्ता आज भी लगातार बरकरार है और परिणाम में सबसे सर्वोपरि विद्यालय है. यहां पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है.

नागौर के डेगाना जंक्शन के पास स्थित राणा इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और कक्षा LKG से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. यह स्कूल क्षेत्र के अन्य बड़े निजी विद्यालयों की तुलना में अधिक किफायती है, जिससे अधिकतर अभिभावकों के लिए यह एक उपयुक्त ऑप्शन बनता है. यहां आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं और अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देती है.

Add as Preferred Source on Google

विवेक टेक्नो स्कूल नागौर जिले का एक आधुनिक और तकनीकी दृष्टि से उन्नत विद्यालय है. यह विद्यालय पूरी तरह अंग्रेज़ी माध्यम में संचालित होता है और यहां स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स, कंप्यूटर लैब, और STEM एक्टिविटीज़ जैसी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं मौजूद है. यह स्कूल नागौर के शीर्ष 5 विद्यालयों की सूची में शामिल है. विवेक टेक्नो स्कूल विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है.

सेंट एंसलम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागौर शहर में पुलिस लाइन के पीछे, जाट कॉलोनी के पास स्थित है. यह नागौर शहर की प्रमुख स्कूलों में से एक है. इस स्कूल में सीबीएसई मोड़ में पढ़ाई होती है. सेंट एंसलम्स सीनियर सेकेंडरी में स्टूडेंट्स को स्मार्ट-क्लास के ज़रिए पढ़ाई करवाई जाती है. इस स्कूल में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी की फैसलिटी भी है. इसके अलावा इस स्कूल में बड़ा खेल मैदान भी है.

संस्कार पब्लिक स्कूल परबतसर छोटे बच्चों के लिए सबसे टॉप स्कूलों में से एक है. यहां पर बच्चों को सर्वांगीण विकास पर अधिक ध्यान दिया जाता है. हिंदी के साथ-साथ यहां अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई होती है. हाईटेक तरीके से बच्चों को वीडियो तकनीक के माध्यम से यहां बच्चों को पढ़ाया जाता है. अन्य बड़ी स्कूलों की तरह यहां पर भी लाइब्रेरी, कंप्यूटर व साइंस लैब है. यहां पर एक सेशन में कई बार कई सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 25, 2026, 11:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj