Rajasthan

दिल्ली से कोटा तक सड़क मार्ग से निकले नितिन गडकरी, एक्सप्रेसवे का खुद कर रहे रियलिटी टेस्ट

Last Updated:July 08, 2026, 17:37 IST

Nitin Gadkari On Delhi Kota Expressway: नितिन गडकरी ने दिल्ली से कोटा तक एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. दौसा से सवाई माधोपुर होते हुए कोटा पहुंचे. गुणवत्ता जांचने के लिए NHAI अधिकारी साथ रहे. बूंदी में ओम बिरला और भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे. दिल्ली से कोटा सड़क मार्ग से निकले गडकरी, एक्सप्रेसवे का कर रहे रियलिटी टेस्टZoomदौसा में नितिन गडकरी

दौसा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को दिल्ली से कोटा तक सड़क मार्ग से सफर करते हुए एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत परखने निकले. इस दौरान उनका काफिला दौसा से होकर गुजरा और फिर सवाई माधोपुर की ओर रवाना हो गया. पूरे रास्ते एनएचएआई के अधिकारियों की टीम उनके साथ मौजूद रही. दौसा जिला प्रशासन ने भी पूरे दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले के साथ समन्वय बनाए रखा.

दौसा में केंद्रीय मंत्री के साथ जिला कलेक्टर सौम्या झा और पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित भी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे रूट पर व्यवस्थाओं की निगरानी की. केंद्रीय मंत्री का यह दौरा सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और जमीनी स्थिति को खुद देखने का कार्यक्रम माना जा रहा है. इसी वजह से एनएचएआई के अधिकारी भी पूरे सफर में उनके साथ चल रहे हैं.

दौसा बस हादसे वाली जगह पर नहीं रुकेदौसा से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला लालसोट की तरफ बढ़ा और फिर सवाई माधोपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया. इस दौरान उनका काफिला दौसा में हाल ही में हुए बस हादसे वाली लोकेशन पर नहीं रुका. वहां बिना ठहरे काफिला सीधे आगे बढ़ गया और सवाई माधोपुर होते हुए कोटा की ओर रवाना हो गया.

डूंगरपुर इंटरचेंज पर हुआ स्वागतदौसा जिले के डूंगरपुर इंटरचेंज पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया. उन्हें माला पहनाई गई और साफा बांधकर अभिनंदन किया गया. इसके बाद काफिला आगे के सफर के लिए रवाना हो गया. बताया गया कि दिल्ली से कोटा तक का यह पूरा सफर एक्सप्रेसवे के रियलिटी टेस्ट के तौर पर किया जा रहा है, ताकि सड़क की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का मौके पर आकलन किया जा सके.

बूंदी के लबान में होगा अहम कार्यक्रमकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का अगला प्रमुख कार्यक्रम बूंदी जिले के लबान इलाके में प्रस्तावित है. यहां एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के बाद कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रहेगी.

आमजन से भी करेंगे संवादकार्यक्रम के तहत एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आम लोगों से भी संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे. माना जा रहा है कि एक्सप्रेसवे से जुड़ी व्यवस्थाओं और आगे की योजनाओं को लेकर भी इस दौरान चर्चा होगी. फिलहाल केंद्रीय मंत्री का काफिला तय कार्यक्रम के अनुसार कोटा की ओर बढ़ रहा है और रास्ते में एक्सप्रेसवे की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj