Rajasthan

दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान; राजस्थान में कहीं नकली पनीर तो कहीं पुरानी मिठाई मिली

Last Updated:October 27, 2026, 22:51 IST

Rajasthan Mein Diwali Se Pahle Milawati Saman : राजस्थान में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज की है. धौलपुर में 250 किलो पनीर, राजसमंद में 235 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और अलवर में 150 लीटर दूध व पुरानी मिठाई नष्ट कराई. मधुरम स्वीट्स, मनु मार्ग तिराया से बेसन के लड्डू और बर्फी के नमूने लिए गए. इसके अलावा मालाखेड़ा के महुआ खुर्द स्थित गुड्डू मिल्क डेयरी की भी जांच की गई. यहां से कलाकंद और मावे के नमूने लिए गए. कार्रवाई के दौरान गुड्डू मिल्क डेयरी में एक ड्रम में रखा करीब 150 लीटर दूध और लगभग 30 किलो पुरानी सूखी मिठाई मिली.Amazon Prime DayTop Deals Insideदीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान; कहीं नकली पनीर तो कहीं पुरानी मिठाईZoomराजस्थान: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी

धौलपुर. राजस्थान में दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. धौलपुर, राजसमंद और अलवर में विभाग की टीमों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच की. कहीं बड़ी मात्रा में पनीर मिला, तो कहीं एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक सामने आया. अलवर में भी दूध और पुरानी मिठाई को मौके पर नष्ट कराया गया. इसके साथ ही कई दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.

त्योहार के दिनों में मिठाइयों, दूध, पनीर, नमकीन और तेल की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच रही हैं. तीनों जिलों में की गई कार्रवाई के बाद अब नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

धौलपुर: डेयरी पर छापा, करीब 250 किलो पनीर नष्ट करायाधौलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस बल के सहयोग से कृष्णा डेयरी पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 250 किलो पनीर मिला. इसे पुलिस की मौजूदगी में नष्ट कराया गया. टीम ने पनीर के साथ वनस्पति घी के नमूने भी लिए और जांच के लिए भेजे हैं. राजाखेड़ा में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की. यहां से मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए गए. इसके अलावा श्री कृष्णा मिठाई विक्रेता से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया.

राजसमंद: दो प्रतिष्ठानों पर मिला अवधि पार कोल्ड ड्रिंक का स्टॉकराजसमंद जिले में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की. भीम के दो प्रतिष्ठानों पर अवधि पार यानी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक मिला. टीम ने करीब 235 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराया. दीपावली से पहले चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मिठाई की दुकानों से भी नमूने लिए गए. आशीर्वाद स्वीट होम से मावे का नमूना लिया गया, जबकि अनमोल मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन का सैंपल लिया गया. बरार स्थित भेरुनाथ जोधपुर मिष्ठान भंडार से भी मिठाइयों के नमूने लिए गए.

अलवर: नमकीन, बर्फी, लड्डू और मावे के नमूने लिएअलवर में भी दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर जांच अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमकीन एजेंसी राज एजेंसी से नमकीन का नमूना लिया. दाउदपुर फाटक स्थित बीटेक मिठाई वाले से बर्फी का सैंपल लिया गया. मधुरम स्वीट्स, मनु मार्ग तिराया से बेसन के लड्डू और बर्फी के नमूने लिए गए. इसके अलावा मालाखेड़ा के महुआ खुर्द स्थित गुड्डू मिल्क डेयरी की भी जांच की गई. यहां से कलाकंद और मावे के नमूने लिए गए. कार्रवाई के दौरान गुड्डू मिल्क डेयरी में एक ड्रम में रखा करीब 150 लीटर दूध और लगभग 30 किलो पुरानी सूखी मिठाई मिली. इन दोनों को मौके पर ही नष्ट कराया गया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 27, 2026, 22:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj