Sports

दूल्हा बने क्रिकेटर आकाश दीप… बारात लेकर हुए रवाना, कुछ ही घंटों में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे

Last Updated:June 24, 2026, 21:22 IST

Akash deep Singh set to tie knot Akshita Raj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप जीवन की नई पारी की शुरुआत करने के लिए बारात लेकर वाराणसी रवाना हो चुके हैं. कुछ ही घंटों में वह अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेंगे. इससे पहले उनके पैतृक गांव बड्डी (बिहार) में जोरदार ‘तिलक उत्सव’ मनाया गया, जहां आकाश दीप भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके. चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे इस पेसर की शादी को लेकर फैंस और परिवार में भारी उत्साह है. दूल्हा बने क्रिकेटर आकाश दीप... बारात लेकर हुए रवानाZoomआकाश दीप शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप अपने जीवन की एक नई और बेहद खूबसूरत पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह जल्द ही अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. आकाश दीप की बारात बड्डी गांव से रवाना होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक प्रतिष्ठित फाइव-स्टार होटल पहुंच चुकी है. इसी आलीशान वेन्यू पर मुख्य विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों पक्षों के पारिवारिक सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खेल जगत से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शामिल हैं.

शादी से जुड़े पारंपरिक प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे तिलक, मेहंदी और हल्दी की रस्में पिछले कुछ दिनों से उनके पैतृक गांव बड्डी में बेहद धूमधाम से निभाई जा रही थीं. इस दौरान आकाश दीप का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. अपने तिलक समारोह में भारतीय पेसर का भोजपुरी गानों पर थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आकाश दीप ने अपने बचपन के दोस्तों और मेहमानों के साथ जमकर समय बिताया और भोजपुरी गायकों व कलाकारों की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मैदान पर गेंद से कहर बरपाने वाले इस खिलाड़ी ने स्टेज पर अपने ऊर्जावान डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया, जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा था.

आकाश दीप शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाश दीप आज वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बिहार के रोहतास ज़िले में आकाश दीप के पैतृक गाँव में पिछले चार दिनों से शादी की रस्में चल रही हैं. पारंपरिक समारोह का समापन वाराणसी के एक फाइव-स्टार होटल में शादी के साथ होगा,… pic.twitter.com/e2iyQDNA6f

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj