Rajasthan

दो बच्चों की मौत, तीसरी पीड़िता की हालत गंभीर

Last Updated:September 05, 2026, 15:09 IST

Kota News: कोटा के नान्ता इलाके में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में 5 वर्षीय प्रशांत और 9 वर्षीय विशु की मौत हो गई. वहीं, प्रशांत की मां रामप्यारी को भी सांप ने डस लिया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. लगातार सामने आ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है.कोटा के नान्ता में सांप का आतंक, दो बच्चों की मौत,एक मां जिंदगी-मौत से जूझ रहीZoom

कोटा. नदी पार के नान्ता इलाके में सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतकों में 5 वर्षीय प्रशांत और 9 वर्षीय विशु शामिल हैं, दोनों बच्चे नान्ता क्षेत्र के बड़गांव और पार्श्वनाथ अपार्टमेंट इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं, एक घटना में मृतक प्रशांत की मां रामप्यारी को भी सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को अलग-अलग घटनाओं में सांप ने काटा था. सर्पदंश के बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, प्रशांत की मां रामप्यारी को भी सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत को लेकर चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद नान्ता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.

एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव

दोनों मासूम बच्चों के शवों को कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. मानसून के मौसम में बारिश के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु अपने बिलों से बाहर निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं. इसके चलते सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय स्तर पर सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों की सांप के काटने से मौत हो चुकी है, जबकि इस वर्ष अब तक एक दर्जन से अधिक लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं. लगातार सामने आ रही घटनाओं ने आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है.  ऐसे में घरों और आसपास के स्थानों में साफ-सफाई रखने और सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत है. फिलहाल नान्ता थाना पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है और सर्पदंश से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

September 05, 2026, 15:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj