दो भाइयों को दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, पक्ष में वोट डालने को कहा, मना करने पर हमला

Last Updated:October 16, 2026, 10:26 IST
राजस्थान के खैरथल जिले के टपूकड़ा इलाके से पंचायत चुनाव के दौरान सनसनीखेज हिंसा का मामला सामने आया है. धोलीपहाड़ी गांव में देर रात सिर्फ इस बात पर खूनी संघर्ष हो गया कि दोनों भाई अपनी मर्जी से वोट डालना चाहते थे. आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकजुट होकर मोरमल और शाकिर नाम के दो भाइयों पर लाठी-डंडों और बोतलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस अचानक हुए जानलेवा हमले में दोनों भाई लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
खैरथल. राजस्थान के खैरथल जिले के टपूकड़ा क्षेत्र के धोलीपहाड़ी गांव में पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि अपनी मर्जी से मतदान करने की बात कहने पर मोरमल और शाकिर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया. हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने शाकिर और उसके भाई मोरमल से अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कहा था. आरोप है कि उनसे कहा गया कि वे जिस पक्ष को वोट देंगे, दोनों भाइयों को भी उसी पक्ष में मतदान करना होगा.
इस पर शाकिर ने जवाब दिया कि वे अपनी मर्जी से वोट डालेंगे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि देर रात एकजुट होकर आए लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और बोतलों से हमला कर दिया.
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया. फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
About the AuthorLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
October 16, 2026, 10:23 IST



