Rajasthan

दौसा में नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप का मामला निकला फर्जी; CCTV से पुलिस ने क्या राज खोले?

Last Updated:October 22, 2026, 19:50 IST

Dausa Minor Girl Gangrape Case: दौसा में गर्भवती नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप का मामला झूठा निकला है. एसपी कुंदन कंवरिया के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग का बॉयफ्रेंड उसे बाइक से अस्पताल ला रहा था, रास्ते में नवजात की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, फुटेज की जांच के दौरान नाबालिग की ओर से बताई गई कहानी और सामने आए घटनाक्रम में अंतर मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया. नाबालिग के बार-बार बयान बदलने के कारण भी पुलिस को अलग-अलग जगहों पर दबिश देनी पड़ी.

ख़बरें फटाफट

दौसा. राजस्थान के दौसा में गर्भवती नाबालिग के कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस की जांच के बाद नया मोड़ आया है. दौसा एसपी कुंदन कंवरिया ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जांच में नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने शुरुआत में जो कहानी बताई थी, वह जांच के दौरान सही नहीं पाई गई. CCTV फुटेज और उसके बार-बार बयान बदलने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से पड़ताल की.

एसपी के अनुसार, मामले में सामने आया युवक नाबालिग का बॉयफ्रेंड था. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ महीने पहले संबंध बने थे. रात के समय जब नाबालिग को प्रसव पीड़ा हुई तो उसने अपने बॉयफ्रेंड को बुलाया. इसके बाद युवक उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल की ओर लेकर आया.

रास्ते में नवजात की मौत, अस्पताल में छोड़कर चला गया युवक
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, नाबालिग को बाइक से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई. इसके बाद युवक नाबालिग को अस्पताल में छोड़कर वहां से चला गया. इस घटनाक्रम के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और नाबालिग के अपहरण तथा गैंगरेप की आशंका के आधार पर जांच शुरू हुई. अब दौसा एसपी कुंदन कंवरिया के बयान के बाद मामले की तस्वीर बदल गई है. पुलिस का कहना है कि जांच में अपहरण के लिए किसी कार के इस्तेमाल की बात भी सामने नहीं आई. गैंगरेप के आरोपों की भी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है.

CCTV फुटेज से जांच को मिली दिशाइस मामले में CCTV फुटेज अहम कड़ी बने. पुलिस के मुताबिक, फुटेज की जांच के दौरान नाबालिग की ओर से बताई गई कहानी और सामने आए घटनाक्रम में अंतर मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया. नाबालिग के बार-बार बयान बदलने के कारण भी पुलिस को अलग-अलग जगहों पर दबिश देनी पड़ी. पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की गई कि नाबालिग के साथ वास्तव में क्या हुआ था और अस्पताल पहुंचने से पहले की घटनाएं किस तरह हुईं.

बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया डिटेनएसपी कुंदन कंवरिया के मुताबिक, नाबालिग के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने डिटेन किया है. उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद क्या-क्या हुआ और युवक नाबालिग को अस्पताल छोड़कर क्यों चला गया. मामले में शुरुआती आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस ने कई जगह जांच की और कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी. अब CCTV फुटेज और दूसरे तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस जांच के बाद बदली मामले की दिशादौसा में सामने आए इस मामले में शुरुआत में अपहरण और गैंगरेप के आरोपों को लेकर पुलिस जांच में जुटी थी. लेकिन एसपी के ताजा बयान के मुताबिक, जांच में अब तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग का बॉयफ्रेंड ही उसे बाइक से अस्पताल लेकर आया था और रास्ते में नवजात की मौत हुई थी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

October 22, 2026, 19:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj