Entertainment
नए जमाने का लव सॉन्ग, जिसमें पार हुईं रोमांस की सारी हदें, विशाल मिश्रा की आवाज ने गाने में फूंक दी जान

नई दिल्ली. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ का गाना ‘पहले भी मैं’ रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्माया गया एक बेहद खूबसूरत और रूहानी रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने में दोनों सितारों की की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. गाने के बोल और इसका शांत संगीत प्यार की एक अलग ही गहराई को बयां करता है, जो सुनने वालों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देता है. राज शेखर ने इस शानदार गीत को लिखा है और विशाल मिश्रा ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है, जबकि इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही तैयार किया है. रिलीज होने के साथ ही यह चार्टबस्टर बन गया और सोशल मीडिया पर भी छा गया, जिसे आज भी फैंस बेहद पसंद करते हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.



