नकली किन्नर समझकर युवक को चप्पल और डंडों पीटा, मोबाइल छीना, किन्नरों पर लगे आरोप

Last Updated:October 23, 2026, 12:19 IST
राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई से इस वक्त की बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. सिकंदरा रोड पर उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब किन्नरों ने बीच बाजार एक युवक को घेरकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. आरोप है कि किन्नरों ने उसे नकली किन्नर समझकर उस पर डंडे और चप्पलें बरसा दीं. मारपीट के बाद उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए. बीच बाजार चले इस लाठी-डंडों और चप्पलों के खेल के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान के दौसा जिला के बांदीकुई में सिकंदरा रोड पर किन्नरों और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हुई. युवक का आरोप है कि किन्नरों ने उसे नकली किन्नर समझकर चप्पलों और डंडों से पीटा. मारपीट के बाद मोबाइल छीनकर ले जाने का भी आरोप है. बीच बाजार हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
युवक के अनुसार, वह एक निजी कार्यक्रम में डांस करके लौट रहा था. इसी दौरान सिकंदरा रोड पर कुछ किन्नरों ने उसे रोक लिया. युवक का आरोप है कि किन्नरों ने उसे नकली किन्नर समझकर मारपीट शुरू कर दी. उसके साथ चप्पलों और डंडों से हमला किया गया.
मोबाइल छीनने का भी आरोप
युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया. घटना के बाद सिकंदरा रोड पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा. लोगों की भीड़ जमा होने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई आपबीती
मारपीट के बाद युवक बांदीकुई थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. उसने किन्नरों पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया. फिलहाल मामले में युवक के आरोपों के आधार पर आगे की जानकारी सामने आनी बाकी है.
About the AuthorLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
October 23, 2026, 12:19 IST



