Entertainment

‘नफरत मत फैलाइए’, परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर विंगेट को किया इग्नोर? लगातार ट्रोलिंग के बीच सामने आई ‘शक’ एक्ट्रेस

Last Updated:October 28, 2026, 13:05 IST

परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘शक ट्र्स्ट नोवन’ में साथ नजर आईं. दोनों को वेब सीरीज की सक्सेस पार्टी में साथ देखा गया जिसके बाद से परी लगातार ट्रोल हो रही हैं. दरअसल एक वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर के साथ फोटो नहीं क्लिक कराई जिसके बाद से एक्ट्रेस को घमंडी और न जाने क्या-क्या कहा जाने लगा. इस ट्रोलिंग के बीच अब जेनिफर विंगेट ने खुद सामने आकर अपनी को-स्टार का सपोर्ट किया है.

नई दिल्ली. टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि सीरीज की सक्सेस पार्टी का एक वायरल वीडियो है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

अब जेनिफर ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी को-स्टार परिणीति का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है.दरअसल, ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

वीडियो में सीरीज की सफलता का जश्न मनाते हुए कलाकार केक काटते नजर आते हैं. इस दौरान जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी दिखाई देती हैं. वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि परिणीति ने जेनिफर को फोटो खिंचवाने के लिए आगे आने का मौका नहीं दिया और उन्हें नजरअंदाज किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

Add as Preferred Source on Google

इसके बाद सोशल मीडिया पर परिणीति के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे. कुछ लोगों ने उन्हें घमंडी तक कहना शुरू कर दिया. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ पलों के आधार पर दोनों अभिनेत्रियों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. अब जेनिफर ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

जेनिफर विंगेट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने परिणीति के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी. अभिनेत्री ने बताया कि वहां जगह कम थी, इसलिए उन्होंने खुद पीछे खड़े होने का फैसला किया था. उन्होंने यह भी कहा कि परिणीति हमेशा उनके प्रति प्यार और सम्मान दिखाती आई हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

जेनिफर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए नोट में लिखा, ‘चलिए एक-दूसरे के प्रति थोड़ा ज्यादा दयालु बनते हैं और नकारात्मकता को रोकते हैं. इसे कुछ ऐसा न बनाएं, जो वो है ही नहीं. मैंने सिर्फ इसलिए पीछे हटने का फैसला किया क्योंकि वहां जगह कम थी’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

जेनिफर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘परी हमेशा मेरे प्रति दयालु और प्यार करने वाली रही है और हम दोनों के बीच सिर्फ प्यार है. हम एक टीम हैं और एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना हम सभी के चमकने के लिए काफी जगह है. धन्यवाद.’(फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1)

जेनिफर विंगेट और परिणीति चोपड़ा को नेटफ्लिक्स की सीरीज शक ट्रस्ट नोवन में साथ देखा गया. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान दोनों लगातार साथ नजर आए. अब जेनिफर ने साफ कर दिया है कि उनके और परिणीति के बीच किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jenniferwinget1

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 28, 2026, 13:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj