Entertainment

Jailer 2 Second Tuesday: 13वें दिन धीमी पड़ी ‘जेलर 2’ की रफ्तार, ‘धुरंधर 2’ के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Last Updated:October 28, 2026, 09:04 IST

Jailer 2 Second Tuesday Box Office: रजनीकांत की फिल्मों का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. उनकी हालिया रिलीज ‘जेलर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और देखते ही देखते 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. दूसरे वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म दिवाली तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी.

नई दिल्ली. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाते हुए 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. दूसरे वीकेंड पर शानदार कारोबार करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म ने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. फाइल फोटो. 

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन भारत में करीब 6.96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई लगभग 415.11 करोड़ रुपये हो गई है. फाइल फोटो. 

इससे पहले दूसरे सोमवार को फिल्म ने 9.45 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में मंगलवार को इसकी कमाई में करीब 26 फीसदी की गिरावट आई. हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म ने जिस तरह का कारोबार किया था, उसके मुकाबले मौजूदा कलेक्शन काफी कम है. फाइल फोटो. 

Add as Preferred Source on Google

‘जेलर 2’ ने रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई थी. दशहरा के आस-पास फिल्म को त्योहार की छुट्टियों का भी फायदा मिला. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. शुक्रवार को इसकी कमाई 14.50 करोड़ रुपये बताई गई, जबकि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में तेजी देखने को मिली. रविवार को फिल्म ने करीब 25.70 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद सोमवार से कमाई में गिरावट का दौर शुरू हो गया. फाइल फोटो. 

कमाई के मामले में ‘जेलर 2’ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रिपोर्ट की मानें तो यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है. फिल्म ने रजनीकांत की ‘2.0’ को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही ‘जेलर 2’ को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बताया जा रहा है. फाइल फोटो. 

फिलहाल ‘जेलर 2’ के सामने कुछ दिनों तक बड़ी फिल्मों की चुनौती सीमित रह सकती है. लेकिन नवंबर की शुरुआत में मुकाबला बढ़ने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं, सूर्या की फिल्म ‘सीन’ 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. ऐसे में आने वाले दिनों में दर्शकों की पसंद और नई फिल्मों की रिलीज ‘जेलर 2’ के कारोबार को प्रभावित कर सकती है. फाइल फोटो. 

आपको बता दें कि ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. इसे कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने अपनी पुरानी भूमिकाएं निभाई हैं. वहीं, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडू और विद्या बालन नए कलाकारों के तौर पर शामिल हुए हैं. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 28, 2026, 09:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj