‘नाम बदल लो’ शिवलिंग पूजा के बाद अफसाना खान पर भड़के कट्टरपंथी, सिंगर का आया रिएक्शन

Last Updated:August 27, 2026, 23:09 IST
पंजाबी गायिका अफसाना खान शिवलिंग पूजा में शामिल हुईं, तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वे इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनकी आस्था पर भी उंगली उठाई जा रही है. लोग उनकी पहचान पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने विवाद पर अब अपना रिएक्शन दिया है. अफसाना खान के पति साजन शर्मा हिंदू हैं, इसलिए वे उनके साथ हिंदू धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाती रही हैं.
नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ फेम गायिका अफसाना खान ने शिवलिंग रुद्राभिषेक की रस्म निभाई, तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब सिंगर ने विवाद बढ़ने के बाद अपना रिएक्शन दिया है. पंजाबी सिंगर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर एक पोस्ट री-शेयर किया, हालांकि उन्होंने आलोचनाओं का सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया. (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
हिंदू रस्म में अफसाना के शामिल होने पर सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है. जहां कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, वहीं दूसरों ने सवाल उठाया कि मुस्लिम होने के बावजूद वे हिंदू रस्म में क्यों शामिल हो रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अफसाना की धार्मिक पहचान पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, ‘तुम कुछ भी करो लेकिन अपना नाम बदल लो.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘अस्तगफिरुल्लाह. यह हराम है.’ (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
Add as Preferred Source on Google
अफसाना ने शिवलिंग पूजा की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘मेरी ताकत मेरा महादेव है.’ कुछ लोगों ने आलोचनाओं के बीच अफसाना का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा, ‘वह शायद लोगों की बेवकूफी भरी सोच से कहीं ऊपर हैं. इसीलिए, उन्होंने एक हिंदू से शादी की और वह जो भी करें, हमें उनकी पसंद का सम्मान करना चाहिए.'(फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
अफसाना खान पहली बार हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों में हिस्सा नहीं ले रही हैं. वे पहले भी अपने पति के साथ मंदिरों और अन्य हिंदू धार्मिक स्थलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
अफसाना की शादी साज (साजन शर्मा) से हुई है. शादी से पहले वे कई सालों तक रिलेशनशिप में थे और 19 फरवरी 2022 को चंडीगढ़ में उनकी शादी हुई. (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
अफसाना की शादी में ‘बिग बॉस 15’ के कई साथी कंटेस्टेंट और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हुए थे. अफसाना खान ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2012 में ‘वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3’ से की थी. बाद में उन्होंने ‘राइजिंग स्टार सीजन 1’ में हिस्सा लिया, जहां वे टॉप 7 में जगह बनाने में कामयाब रहीं. (फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
अफसाना ‘धक्का’, ‘जानी वे जानी’ और ‘तितलियां वर्गा’ जैसे गानों से पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में मशहूर हो गईं. ‘तितलियां वर्गा’ गाना 2020 में बहुत बड़ा हिट साबित हुआ. साल 2021 में अफसाना ने ‘बिग बॉस 15’ के जरिए टेलीविजन पर डेब्यू किया. हाल में उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म का गाना ‘नाल नचना’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का गाना ‘रंग दे लाल (ओये ओये)’ गाया है.(फोटो साभार: Instagram@itsafsanakhan)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 27, 2026, 23:09 IST



