Entertainment

नीम करोली बाबा के कैंची धाम पर भक्तों का हुजूम देख विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, कहा- ‘धर्म पर टैक्स लगता तो..’

Last Updated:October 04, 2026, 18:24 IST

सोशल मीडिया पर कैंची धाम में लगे भक्तों के जमावड़े के कई वीडियो देखने को मिले. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ये भी कहा कि इतनी भीड़ की वजह से वहां के लोकल लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. घंटों का जाम तक लग गया है. इस मामले पर अब विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्ट किया है.नीम करोली बाबा के दर पर भक्तों का हुजूम देख विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंजZoom

नीम करोली बाबा के जीवन पर हाल में ही हनुमान अंश रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा दी. लोग भी इस फिल्म को देख तारीफों के पुल बांधने लगे. अब इसी बीच नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम पर भक्तों का जनसैलाम उमड़ पड़ा. जिसे देख विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी थी और फिर शनिवार-रविवार का अवकाश. ऐसे में कई टूरिस्ट प्लेस से भीड़ भड़क्के के फोटो वीडियो वायरल हुए. इसी तरह नैनीताल से भी कुछ वीडियो देखने को मिले. जहां पैर रखने की जगह नहीं थी. यहीं का एक वीडियो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया है और धार्मिक स्थल पर टैक्स लगाने की बात कही.

धार्मिक स्थल पर लगे टैक्स?कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने वाले फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कैंची धाम का एक वीडियो शेयर किया. जहां नीम करोली बाबा के भक्तों का हुजूम देखने को मिला. इसी वीडियो को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा:

अगर भारत सरकार धर्म पर टैक्स लगा पाती तो यकीनन भारत रातोंरात दुनिया का सबसे अमीर देश बन जाता. ऐसा इसलिए नहीं होता कि लोग टैक्स भरते. बल्कि लोग धर्म को छोड़कर प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन और उन्नति पर ध्यान देते. फिर वह अमीर बनने के लिए किसी चमत्कार या फिर दैवीय शक्तियों का इंतजार नहीं करते. बल्कि खुद मेहनत करते.

If only the government could tax religion, India would become the richest country overnight.

Not because people would pay the tax. But because they would quit religion and start focusing on innovation, progress, productivity and ideas.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj