पार्वती नदी में मिला नवजात बच्ची का शव, डिलीवरी के बाद फेंके जाने का शक

Last Updated:October 01, 2026, 10:53 IST
धौलपुर के सैंपऊ इलाके में पार्वती नदी में एक नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला. नदी में मासूम का शव देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए और तुरंत सैंपऊ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नवजात बच्ची के शव को नदी से बाहर निकलवाया. इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.
धौलपुर. राजस्थान के जिला धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र में पार्वती नदी में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की सभी संभावनाओं की जांच कर रही है. बच्ची की मौत कैसे और किन हालातों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 10:45 IST



