पोलार्ड को खरीदा, 18 साल के लड़के पर भी दाव, SA20 Auction में जोबर्ग सुपरकिंग्स की तगड़ी टीम बना ली

जोहानिसबर्ग: 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे SA20 (साउथ अफ्रीका की T-20 लीग) के पांचवें सीजन के लिए बीती रात हुए ऑक्शन में सारा लाइम लाइट जोबर्ग सुपरकिंग्स ने खींच लिया. GSK ने नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर जेसन रोल्स, दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड समेत छह खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा.
18 साल के जेसन जोबर्ग के नए सुपरस्टार?चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली जोबर्ग सुपर किंग्स ने 18 साल के जेसन रोल्स को 29 लाख रैंड (1.69 करोड़ रुपये) में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम से खुल चुके विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से स्पिन भी करते हैं, उनके नाम एक दोहरा शतक दर्ज है.
MI ने नहीं लगाई बोली तो पोलार्ड को जोबर्ग ने खरीदाजोबर्ग सुपररकिंग्स ने वेस्टइंडीज के दिग्गज टी-20 खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को भी 15 लाख रैंड में टीम में शामिल किया गया है. पोलार्ड के लिए MI केपटाउन की ओर से कोई बोली नहीं लगाई गई. MICT के पास पोलार्ड के लिए इंतजार करने और बोली लगाने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने इसके बजाय शिमरोन हेटमायर को अपने फिनिशर के तौर पर साइन करने का फैसला किया, जिनका नाम बोली के लिए सबसे पहले आया था। पोलार्ड और हेटमायर, दोनों ही 1.5 मिलियन रैंड में बिके.
दोबारा जोबर्ग सुपरकिंग्स में फाफ डुप्लेसीदक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को 27 लाख रैंड में फिर से अपनी टीम से जोड़ा है, इसके अलावा उसने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर दयायान गलीम को दो लाख रैंड में खरीदा. ऑक्शन से पहले फाफ डुप्लेसिस को रिलीज करने के बाद जोबर्ग सुपरकिंग्स ने MI केपटाउन को ऑक्शन में हराते हुए उन्हें दोबारा खरीदा. फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को 500,000 रैंड और अमेरिका के विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस को 10 लाख रैंड में खरीदा.
जोबर्ग सुपरकिंग्स: रिटेन किए गए खिलाड़ी: जेरेन बाचर, मैथ्यू डिविलियर्स, लेउस डु प्लॉय, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, अकील होसेन (वेस्टइंडीज), डुआन जेनसन, रिले रोसौव, जैनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन, जेम्स विंस (इंग्लैंड)
अर्ली-साइन: जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), जेमी ओवरटन (इंग्लैंड, वाइल्डकार्ड)
नीलामी में खरीदा: फाफ डु प्लेसी (R 2,700,000), जेसन राउल्स (R 2,900,000), दयान गैलीम (R 375,000), कीरोन पोलार्ड (R 1,500,000), ब्लेसिंग मुज़ारबानी (R 500,000) और एंड्रीज गौस (R 1,000,000)
एमआई केप टाउन: रिटेन किए गए खिलाड़ी: कॉर्बिन बॉश, रीजा हेंड्रिक्स, राशिद खान (अफगानिस्तान), थॉमस काबर, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन लुस – U23, डेन पीड्ट, निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), कागिसो रबाडा (वाइल्डकार्ड), रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन
अर्ली-साइन: विल जैक्स (इंग्लैंड)
नीलामी में खरीदा: शिमरोन हेटमेयर (R 1,500,000), वियान मुल्डर (R 2,600,000), ट्रेंट बोल्ट (R 1,500,000), डेनियल स्मिथ (R 200,000), लेहान बोथा (R 200,000) और ओलिवर व्हाइटहेड (R 200,000)
प्रिटोरिया कैपिटल्स: रिटेन किए गए खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, केशव महाराज, बयांदा माजोला – यू23, लुंगी एनगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज – वाइल्डकार्ड), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), लिजाड विलियम्स, कोडी यूसुफ़
प्री-साइनिंग: फिल सॉल्ट (इंग्लैंड), मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
नीलामी में खरीदा: रैसी वैन डेर डुसेन (R 500,000), कीमो पॉल (R 200,000), अकीम ऑगस्ट (R 200,000), जोश ब्रीड (R 200,000), तेम्बा बावुमा (R 200,000)
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: रिटेन किए गए खिलाड़ी: मैथ्यू ब्रीट्जके, जेम्स कोल्स (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक, लुईस ग्रेगरी (इंग्लैंड), जॉर्डन हरमन, मार्को जानसन (वाइल्डकार्ड), सीजे किंग – U23, जेपी किंग, पैट्रिक क्रूगर, एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामाला, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल वैन ब्यूरेन
प्री-साइनिंग: मिच मार्श (ऑस्ट्रेलिया), रिषाद हुसैन (बांग्लादेश)
नीलामी में खरीदा: नांद्रे बर्गर (R 500,000), क्रेग ओवरटन (R 1,500,000)
पार्ल रॉयल्स: रिटेन किए गए खिलाड़ी: ओटनिल बार्टमैन, जेजे बैसन – U23, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस (इंग्लैंड), कीगन लायन-कैशेट, डेविड मिलर, न्कोबानी मोकोएना – U23, गुडाकेश मोटी (वेस्टइंडीज), डेलानो पोटगिएटर, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस – U23, सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), थॉमस रेव (इंग्लैंड), आसा ट्राइब (जर्सी), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), काइल वेरेने, हार्डस विल्जोएन
प्री-साइनिंग: अजमतुल्ला उमरजई (अफगानिस्तान), जो रूट (वाइल्डकार्ड)
नीलामी में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं
डरबन सुपर जायंट्स, रिटेन किए गए खिलाड़ी: मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, ईथन बॉश, जोस बटलर (इंग्लैंड), गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड), टोनी डी जोरजी, डेरिन डुपविलोन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, हेनरिक क्लासेन (वाइल्डकार्ड), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), क्वेना मफाका – U23, एडेन मार्करम, सुनील नरेन (वेस्टइंडीज), एंडिले सिमेलेन – U23, काइल सिमंड्स, केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
प्री-साइनिंग: सैम करन (इंग्लैंड)
नीलामी में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं
(एजेंसी से इनपुट के साथ)



