Indian 3: शंकर-कमल हासन का महाधमाका, ‘इंडियन 3’ पर शुरू हुआ पोस्ट-प्रोडक्शन, क्या होगी फिल्म की प्रीक्वेल कहानी

Last Updated:October 08, 2026, 13:27 IST
Indian 3: कमल हासन की ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है. लंबे इंतजार के बाद तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट दिया है. शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म की तैयारियां अब आगे बढ़ रही हैं. खास बात यह है कि ‘इंडियन 3’ के कई हिस्से पहले ही शूट किए जा चुके हैं. अब टीम फिल्म को अंतिम रूप देने में जुटी है.
ख़बरें फटाफट
‘इंडियन 3’ की रिलीज डेट की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है.
नई दिल्ली. कमल हासन और डायरेक्टर शंकर की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘इंडियन’ की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘इंडियन 3’ पर काम दोबारा शुरू हो चुका है . लायका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मेकर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बड़ा हिस्सा ‘इंडियन 2’ के साथ ही शूट किया जा चुका था. हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियली तौर पर घोषित नहीं हुई है.
‘इंडियन 3’ की कहानी ‘इंडियन 2’ से आगे बढ़ने के साथ-साथ अतीत की तरफ भी जाएगी. फिल्म में कमल हासन का किरदार सेनापति एक बार फिर नजर आएगा, लेकिन कहानी का बड़ा हिस्सा उनके पिता वीरसेकरन बालराम की जिंदगी से जुड़ा होगा. ‘इंडियन 2’ के अंत में इस कहानी की झलक दी गई थी.
1996 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 में रिलीज हुई ‘इंडियन’ से हुई थी. इसमें कमल हासन ने स्वतंत्रता सेनानी और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट सेनापति का किरदार निभाया था, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने तरीके से लड़ता है. कहानी में उसका सामना अपने ही बेटे चंद्रू से होता है. इसके करीब 28 साल बाद ‘इंडियन 2’ रिलीज हुई, जिसमें सेनापति एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा संभालता नजर आया.
‘इंडियन 3’ ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई है.
एक साथ शूट हुई थी ‘इंडियन 2’ और ‘इंडियन 3’
‘इंडियन 3’ की खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा ‘इंडियन 2’ के साथ ही शूट किया गया था. कमल हासन ने 2024 में भी इसकी पुष्टि की थी और बताया था कि दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके बाद ‘इंडियन 2’ की रिलीज और पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम किया गया. हालांकि, ‘इंडियन 2’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं दिखा पाई था. इसके बाद भी ‘इंडियन 3’ के लिए शंकर और कमल हासन ने फिल्म पर काम फिर शुरू कर दिया है. VFX समेत पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा किया जा रहा है.
कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एसजे सूर्या के लौटने की जानकारी है. ये कलाकार ‘इंडियन 2’ से जुड़े अपने किरदारों को आगे बढ़ाएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर, सिनेमैटोग्राफी रवि वर्मन और प्रोडक्शन डिजाइन मुथुराज थंगावेल संभाल रहे हैं. इसे लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबासकरण और जीकेएम तमिल कुमारन प्रोड्यूस कर रहे हैं.
About the AuthorShikha Pandey
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 08, 2026, 13:27 IST



