Rajasthan

बहरोड़ में भिड़ गए विधायक और प्रशासन, कांग्रेस पार्षदों को शपथ लेने से रोकने का आरोप

Last Updated:September 19, 2026, 12:52 IST

राजस्थान के निकाय चुनाव के बाद बहरोड़ से बड़ी खबर सामने आई है. बहरोड़ तहसील दफ्तर में उस वक्त सियासी पारा अचानक उफान पर आ गया, जब नगर निकाय चुनाव के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था. कांग्रेस के दो निर्वाचित पार्षद नियमानुसार एआरओ नेहा राठी के पास शपथ लेने पहुंचे ही थे कि अचानक अफरा-तफरी मच गई. कांग्रेस नेताओं का सीधा आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया गया है. पार्षदों को जबरन उठाकर शपथ प्रक्रिया रोकने की कोशिश की.कांग्रेस पार्षदों को शपथ लेने से रोकने का आरोप, भिड़ गए विधायक और प्रशासनZoom

जयपुर. बहरोड़ के तहसील दफ्तर में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हंगामा देखने को मिला है. आरोप है कि कांग्रेस के दो निर्वाचित पार्षदों को शपथ लेने से रोका गया है. इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच जोरदार बहस हुई. हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के दो निर्वाचित पार्षद एआरओ नेहा राठी के पास शपथ लेने पहुंचे थे. आरोप है कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस टीम ने उन्हें शपथ लेने से रोकने की कोशिश की. इसके बाद कांग्रेस विधायक ललित यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में पार्षदों को जबरन उठाने और शपथ की प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया गया.

पूरे राजस्थान में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं!

मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, जब यही तानाशाही करनी थी, तो फिर चुनाव क्यों करवाए? सीधे भाजपा के लोगों को कुर्सियों पर बैठा देते!
बहरोड़ की नगर पालिका बर्डोद में शपथ लेने पहुंचे निर्वाचित पार्षदों से पुलिस-प्रशासन द्वारा… pic.twitter.com/VZ5XrrdOIw

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj