Health

बार-बार गर्म किया तेल बन सकता है सेहत का दुश्मन! खरीदते समय इन चीजों की जरूर करें जांच

Last Updated:September 19, 2026, 12:33 IST

Gorakhpur News: खाने के तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. गोरखपुर खाद्य सुरक्षा विभाग तेल में TPC यानी टोटल पोलर कंपाउंड्स की जांच के लिए विशेष उपकरण का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए तेल खरीदते और इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

गोरखपुर: बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. खासकर खाद्य तेल के इस्तेमाल में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. खाने के तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से उसका रासायनिक ढांचा बदल सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी तेल के कारोबार और इससे जुड़ी फैक्ट्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है.

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुधीर सिंह ने बताया कि किसी तेल को बार-बार गर्म करने पर उसका मूल स्वरूप बदल जाता है. लगातार तेज आंच पर गर्म होने से तेल की गुणवत्ता प्रभावित होती है. ऐसे तेल का लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

सुधीर सिंह के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग के पास तेल की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष उपकरण मौजूद हैं. इसकी मदद से इस्तेमाल किए जा चुके तेल में टीपीसी यानी टोटल पोलर कंपाउंड्स की मात्रा तत्काल मापी जा सकती है. जांच के दौरान मौके पर ही यह पता लगाया जा सकता है कि तेल तय मानकों के अनुरूप है या उसकी गुणवत्ता खराब हो चुकी है.

Add as Preferred Source on Google

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. ऐसे तेल को दोबारा खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल करने से पहले उसकी जांच जरूरी है. सुधीर सिंह ने बताया कि कई बार इस्तेमाल हो चुके जले तेल को बाजार में खपाने की कोशिश भी की जाती है. कुछ जगहों पर इसे अमानक तरीके से प्रोसेस कर नए तेल की तरह बाजार में उतारने का प्रयास किया जाता है.

इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल यानी यूसीओ का नियमानुसार संग्रह और सुरक्षित निस्तारण किया जाता है. इसके लिए अधिकृत एजेंसियां इस्तेमाल हो चुके तेल को खरीदकर बायोडीजल जैसे गैर-खाद्य कार्यों में इस्तेमाल करती हैं.

खाद्य तेल खरीदते समय उपभोक्ताओं को भी सतर्क रहने की जरूरत है. खुले या संदिग्ध स्रोतों से तेल खरीदने से बचना चाहिए. पैक्ड तेल लेते समय पैकेट पर लाइसेंस, बैच नंबर, एफएसएसएआई सील और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें. थोड़ी सी सावधानी मिलावटी तेल से बचने और अपनी सेहत को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 19, 2026, 12:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj