Entertainment

बाली में नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, चोट लगने के बाद अस्पताल में चल रहा इलाज

Last Updated:October 01, 2026, 15:46 IST

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. वे वहां काम की वजह से गई थीं, मगर दुर्घटना का शिकार बन गईं. इसलिए, उन्हें तय समय से ज्यादा वक्त तक बाली में रुकना पड़ेगा. वे जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनका किरदार काफी दमदार और अहम बताया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

बाली में नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, चोट लगने के बाद अस्पताल में चल रहा इलाजZoomनुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं. (फोटो साभार: Instagram@nushrrattbharuccha@gohil_jeet)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है. एक्ट्रेस को चोट आई है. अभी उनका बाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है. वे एक्सीडेंट के बाद बाली में कुछ और वक्त तक रुकेंगी. एक्ट्रेस की चोट किस तरह की है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने एक हफ्ते पहले अपने सोशल मीडिया फीड पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

नुसरत भरूचा टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, ‘टीम को कोई ऐसा चाहिए था जो कहानी में मजबूती और इमोशनल गहराई, दोनों ला सके. नुसरत हमेशा से सबसे मजबूत चॉइस में से एक रही हैं. उनके रोल में दम है और दर्शक उन्हें एक रोमांचक नए अवतार में देखेंगे.’

खास है नुसरत भरूचा का किरदार फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने ऐसा रोल लिखा है जो फिल्म की कहानी में काफी अहमियत रखता है. यह भी कहा जा रहा है कि उनका रोल आम फीमेल को-लीड से कहीं ज्यादा है. फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम रोल में हैं. यह प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर विक्की जैन के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अपने नए लॉन्च किए गए बैनर वीजे फ्रेम्स के तहत प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं. नुसरत भरूचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर ‘उफ ये सियापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था.

‘प्यार का पंचनामा’ से हुईं मशहूरनुसरत भरूचा ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘जय संतोषी मां’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्हें साल 2010 की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘प्यार का पंचनामा’ में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रियता मिली. कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में अभिनय के साथ नुसरत भरूचा का करियर आगे बढ़ा. उन्होंने तब से ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’ और ‘राम सेतु’ में अभिनय किया है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 01, 2026, 15:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj