Rajasthan
छाजले से सफाई, ओखली में कुटाई और मिट्टी के चूल्हे पर धीमी आंच, ऐसे तैयार होता है राजस्थान का पारंपरिक बाजरा दलिया

Fresh Bajra Dalia Recipe: ग्रामीण इलाकों में ताजे बाजरे की आवक के साथ ही पारंपरिक बाजरे का दलिया बनाने की शुरुआत हो चुकी है. खेतों से नया बाजरा आने के बाद ग्रामीण महिलाएं इसे साफ कर ओखली में कूटकर दलिया तैयार करती हैं. मिट्टी के चूल्हे पर धीमी आंच पर पकने वाला यह दलिया न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. सर्दियों के मौसम में इसे गर्मागर्म दूध या ताजी छाछ के साथ खाया जाता है. पौष्टिकता से भरपूर यह व्यंजन आज भी ग्रामीण संस्कृति की शान और स्वास्थ्य का बेहतरीन खजाना है.



