‘बिग बॉस’ के नाम नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर बना सबसे बड़ा लॉन्च, शो की आंधी पर बोले सलमान- ‘असली ताकत तो’

Last Updated:September 10, 2026, 04:01 IST
टीवी की दुनिया में कई रियलिटी शोज आए और गए, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जियो हॉटस्टार पर ‘बिग बॉस 20’ का शानदार आगाज हुआ है. शो को मिली शानदार शुरुआत के बाद सलमान खान ने अपने 16 साल के सफर को याद करते हुए खुशी जाहिर की.
ख़बरें फटाफट
‘बिग बॉस 20’ जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे प्रसारित होता है.
नई दिल्ली: शो ‘बिग बॉस 20’ सलमान खान के बिना अधूरा लगता है. भाईजान ने साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ से होस्टिंग शुरू की थी और अब वे इसके 20वें सीजन तक पहुंच चुके हैं. इतने लंबे सफर के बाद भी शो के लिए दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है. अब ‘बिग बॉस 20’ की रिकॉर्ड शुरुआत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सलमान और शो की जोड़ी दर्शकों के बीच कितनी मजबूत है.
सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस मेरे लिए बहुत खास सफर रहा है. मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक पहुंचते देखना और इस तरह का प्यार मिलना सच में बहुत ज्यादा खुशी देने वाला है. बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है. ‘बिग बॉस’ के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन शो की असली ताकत उसके दर्शक हैं. इतने सालों से दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही इस सफर को खास बनाता आया है. हर नए सीजन के साथ लोगों की उम्मीदें और एक्साइटमेंट भी बढ़ती जाती है.’
‘बिग बॉस 20’ पर सलमान खान का बेबाक बयान‘बिग बॉस 20’ को लेकर सलमान खान ने कहा, ‘इस बार शो में नए कंटेस्टेंट्स के साथ नया गेम और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे. मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि घर में आए कंटेस्टेंट्स किस तरह अपना गेम खेलते हैं और उनका सफर किस दिशा में आगे बढ़ता है. शो की ओपनिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इस सफर में अब तक जितने भी लोग मेरे साथ जुड़े हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं. दर्शकों के प्यार के बिना ‘बिग बॉस’ का यह लंबा सफर संभव नहीं हो पाता.’
दर्शकों से ‘बिग बॉस’ का 20 साल पुराना रिश्ता‘बिग बॉस 20’ की कामयाबी पर जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस’ लगातार रियलिटी एंटरटेनमेंट के नए रिकॉर्ड बना रहा है. ‘बिग बॉस हिंदी’ का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होना इस फ्रेंचाइजी और दर्शकों के बीच पिछले दो दशकों से बने मजबूत रिश्ते को दिखाता है. शो के लिए दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी और लगातार बनी हुई दिलचस्पी यह साबित करती है कि हर सीजन के साथ ‘बिग बॉस’ की पहुंच और अहमियत बनी हुई है. शो ने 20वें सीजन में भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है.’ ‘बिग बॉस 20’ जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर हर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 10, 2026, 04:01 IST



