सांवलियाजी में जन्माष्टमी का भव्य जश्न, आतिशबाजी ने मोहा मन, 1000 ड्रोन से आसमान में दिखीं अद्भुत कृष्ण लीलाएं

होमताजा खबरधर्म
सांवलियाजी में 1000 ड्रोन का अद्भुत शो, आसमान में दिखा राधा-कृष्ण और माखन चोरी
Last Updated:September 05, 2026, 10:17 IST
Shri Sanwaliyaji Temple Janmashtami Drone Show: मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. सुबह मंगला दर्शन से शुरू हुआ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. जन्माष्टमी पर आयोजित ड्रोन शो सबसे बड़ा आकर्षण रहा. रात करीब 8 बजे 1000 से अधिक ड्रोन ने आसमान में भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग आकृतियां और उनकी लीलाओं के दृश्य उकेरे. राधा-कृष्ण से लेकर माखन चोरी तक के प्रसंग देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म के साथ विशेष महाआरती हुई. मंदिर में भव्य आतिशबाजी, प्रोजेक्शन मैपिंग और आकर्षक लाइटिंग भी की गई. जन्मोत्सव के लिए मंदिर को फूलों और धार्मिक झांकियों से सजाया गया था.
उदयपुर. मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सांवलियाजी पहुंचे. सुबह मंगला दर्शन से शुरू हुआ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. मंदिर में भक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करते नजर आए. जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भव्य ड्रोन शो इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहा.
रात करीब 8 बजे एक साथ 1000 से अधिक ड्रोन सांवलियाजी के आसमान में नजर आए. ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग आकृतियां और उनकी लीलाओं के प्रसंग दिखाए गए. राधा-कृष्ण की झलक से लेकर कन्हैया के माखन चुराने तक के दृश्य जब आसमान में उभरे तो श्रद्धालु देखते ही रह गए. इस दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा. श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि ड्रोन शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया. श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को काफी पसंद किया और ड्रोन से बनी कृष्ण की आकृतियां लोगों के लिए यादगार बन गईं.
जन्मोत्सव से पहले सांवलिया सेठ का हुआ विशेष श्रृंगार
वहीं, मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर में विशेष महाआरती हुई. जन्मोत्सव से पहले सांवलिया सेठ का विशेष श्रृंगार किया गया. जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान का जन्म हुआ, मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्म दर्शन किए और महाआरती में शामिल होकर भगवान के जयकारे लगाए. मंदिर मंडल के सीईओ दिनेश चंद्र धाकड़ ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान मंदिर के ऊपर भव्य आतिशबाजी भी की गई. मंदिर की आकर्षक लाइटिंग के बीच आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का नजारा देखते ही बन रहा था. इसके साथ ही मंदिर पर प्रोजेक्शन मैपिंग भी की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया.
पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने के लिए निःशुल्क बसें चलाई गई
जन्माष्टमी के लिए मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था.परिसर में धार्मिक झांकियां लगाई गईं, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को दिखाया गया. इस दौरान अखाड़े का प्रदर्शन भी हुआ. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मंडल और प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई. पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने के लिए निःशुल्क बसें चलाई गई. लंबी कतार में खड़े भक्तों के लिए जगह-जगह पंखे, कूलर और पानी के कैंपर लगाए गए.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
September 05, 2026, 10:17 IST



