Entertainment

‘बिग बॉस 20’ के लिए छोड़ा ‘सहर होने को है’? माही विज ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों लिया बड़ा फैसला

Last Updated:September 07, 2026, 14:38 IST

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के साथ ही अपने पिछले सीरियल ‘सहर होने को है’ को अचानक छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के लिए पुराना शो छोड़ा है. माही ने साफ किया कि ‘सहर होने को है’ से अलग होने का फैसला बहुत पहले ही हो गया था. ‘बिग बॉस’ का ऑफर उन्हें शो छोड़ने के काफी बाद मिला.

ख़बरें फटाफट

'बिग बॉस 20' के लिए छोड़ा 'सहर होने को है'? माही ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पीZoomबिग बॉस 20 में हुई माही विज की एंट्री. (फोटो साभार: Instagram@mahhivij)

नई दिल्ली. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके इस नए सफर से फैंस जहां बेहद उत्साहित हैं, वहीं उनके हालिया शो ‘सहर होने को है’ को अचानक छोड़ने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. चर्चा थी कि माही ने बिग बॉस के घर में कदम रखने की खातिर ही अपने पिछले शो से किनारा किया है. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि दोनों फैसलों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है.

आईएएनएस से बातचीत में माही विज ने कहा, ‘मैं ‘सहर होने को है’ को जनवरी में ही छोड़ने का फैसला ले चुकी थीं. हालांकि, शो छोड़ने की प्रक्रिया में काफी समय लग गया. मेरा बाहर निकलना अचानक लिया गया फैसला नहीं था. शो के क्रिएटिव्स भी मुझे इतनी जल्दी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए शो से अलग होने में मुझे समय लगा.’

आसान नहीं था ‘सहर होने को है’ शो छोड़ना
माही विज ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं खुद भी उस समय शो छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थीं. ‘सहर होने को है’ मेरे दिल के काफी करीब था. मैं इस शो से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं और इसलिए इसे छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था. हालांकि, मैंने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेने के लिए अपना पिछला शो नहीं छोड़ा है. ‘बिग बॉस’ का ऑफर मुझे काफी बाद में मिला था.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj