Entertainment

बुखार में परेशान थीं प्रीति जिंटा, पड़ोसी ने एक्ट्रेस के लिए भेजा ऐसा सरप्राइज, बोलीं- ‘ओह माय गॉड…’

Last Updated:August 27, 2026, 21:09 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों पेरिस में हैं. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें बुखार हो गया. तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से प्रीति काफी परेशान थीं, लेकिन इस मुश्किल वक्त में एक पड़ोसी ने उनके लिए कुछ ऐसा किया, जिसने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया.

ख़बरें फटाफट

बुखार में परेशान थीं प्रीति जिंटा, पड़ोसी ने एक्ट्रेस के लिए भेजा ऐसा सरप्राइजZoomखुशी से झूम उठी प्रीति

नई दिल्ली. प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेरिस में मिले इस खास सरप्राइज की झलक दिखाई. दरअसल, प्रीति की तबीयत खराब होने की बात उनके एक दोस्त ने पड़ोसी को बताई थी. इसके बाद पड़ोसी ने बिना देर किए उनके लिए उनका पसंदीदा खाना कढ़ी-चावल भेज दिया.

प्रीति ने इस प्यारे जेस्चर के लिए पड़ोसी परिवार का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने उन्हें पेरिस में रहने वाला सबसे प्यारा और दयालु परिवार बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह बीमार थीं और बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं, तब उनके लिए कढ़ी-चावल भेजना उनके दिन को बेहतर बनाने वाला पल था. प्रीति के मुताबिक, यह छोटी सी मदद उनके दिल में हमेशा याद रहेगी.

बीमार होने पर सिर्फ कम्फर्ट फूड चाहिए

प्रीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह बुखार से परेशान थीं और अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं. उनके दोस्त ने जब पड़ोसी को उनकी तबीयत के बारे में बताया, तो उन्होंने प्रीति का फेवरेट कढ़ी-चावल भेज दिया. एक्ट्रेस ने इस परिवार को धन्यवाद देते हुए पंजाबी मेहमाननवाजी की भी तारीफ की. वीडियो में प्रीति एक बॉक्स खोलती नजर आ रही हैं. इसमें सबसे पहले आलू-गोभी की सब्जी दिखाई देती है. इसके बाद वह कढ़ी-चावल से भरा टिफिन देखती हैं. खाना देखते ही प्रीति काफी खुश हो जाती हैं और कहती हैं, ‘ओह माय गॉड, कढ़ी-चावल. यह बहुत प्यारा है. मुझे बहुत पसंद आया. जब आप बीमार होते हैं, तो सिर्फ कम्फर्ट फूड ही खाना चाहते हैं.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj