Rajasthan

उदयपुर महापौर चुनाव में कौन बनेगा BJP का चेहरा? विधायक फूल सिंह मीणा ने ‘तिलक’ के जरिए दिया बड़ा संकेत

Last Updated:August 27, 2026, 18:46 IST

Phool Singh Meena Statement : उदयपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी पर चर्चा तेज. विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा, पार्टी जिसे चुनेगी, वही होगा अधिकृत उम्मीदवार. नामांकन कोई भी भर सकता है, पर ‘तिलक’ पार्टी ही लगाएगी. विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि पार्टी जिस पर तिलक लगाएगी, वही महापौर का उम्मीदवार होगा, तो उनके माथे पर लगे तिलक को लेकर भी सवाल पूछ लिया गया. इस पर उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि उनके माथे पर तो तिलक परमानेंट है, लेकिन महापौर का तिलक अलग है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर का अगला महापौर कौन? विधायक फूल सिंह मीणा ने तिलक के जरिए दिया संकेतZoomउदयपुर महापौर चुनाव में कौन बनेगा BJP का चेहरा?

उदयपुर. नगर निकाय चुनाव की हलचल के बीच उदयपुर में बीजेपी के संभावित महापौर प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. नामांकन का दौर शुरू होते ही कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच उदयपुर ग्रामीण से बीजेपी विधायक फूल सिंह मीणा का एक बयान चर्चा में आ गया. उन्होंने साफ कहा कि नामांकन कोई भी भर सकता है, लेकिन आखिर में वही व्यक्ति बीजेपी का अधिकृत प्रत्याशी होगा, जिसके नाम पर पार्टी अपना फैसला करेगी.

फूल सिंह मीणा ने महापौर पद के उम्मीदवार को लेकर पार्टी के “तिलक” वाली बात कही. उनके इस बयान के बाद उनके माथे पर लगे तिलक को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर विधायक ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके माथे पर तो तिलक परमानेंट लगा हुआ है, लेकिन महापौर का तिलक अलग होगा. यानी पार्टी जिसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाएगी, असली चुनावी तिलक उसी के नाम पर लगेगा.

दिनेश भट्ट के नामांकन पर बोले, नामांकन कोई भी भर सकता है
नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए उदयपुर के नेता भी पहुंच रहे हैं. इसी दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट की ओर से नामांकन दाखिल करने को लेकर फूल सिंह मीणा से सवाल किया गया. मीणा ने कहा कि नामांकन का पहला दिन था, इसलिए उन्होंने नामांकन भरा होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में नामांकन दाखिल करना किसी भी दावेदार का अधिकार है. पार्टी में एक से ज्यादा लोग टिकट की दावेदारी कर सकते हैं. लेकिन टिकट आखिर में किसी एक को ही मिलेगा. पार्टी जिस व्यक्ति को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी, वही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेगा.

जनरल सीट पर हर वर्ग का व्यक्ति कर सकता है दावेदारीपूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट का नाम संभावित महापौर दावेदारों में शामिल होने के सवाल पर फूल सिंह मीणा ने कहा कि महापौर की सीट जनरल है. ऐसे में दावेदारी करने वालों में SC, ST, OBC या जनरल वर्ग का कोई भी व्यक्ति हो सकता है. लेकिन अंतिम फैसला पार्टी को करना है. उन्होंने कहा कि दावेदार चाहे कितने भी हों, बीजेपी का अधिकृत प्रत्याशी वही माना जाएगा, जिसके नाम पर पार्टी तिलक लगाएगी. फूल सिंह मीणा के इस बयान को निकाय चुनाव से पहले टिकट की दौड़ के बीच अहम माना जा रहा है.

माथे के तिलक पर सवाल आया तो दिया दिलचस्प जवाबबातचीत के दौरान जब विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि पार्टी जिस पर तिलक लगाएगी, वही महापौर का उम्मीदवार होगा, तो उनके माथे पर लगे तिलक को लेकर भी सवाल पूछ लिया गया. इस पर उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि उनके माथे पर तो तिलक परमानेंट है, लेकिन महापौर का तिलक अलग है. उदयपुर में बीजेपी की ओर से महापौर पद के लिए किस चेहरे पर भरोसा किया जाएगा, यह फैसला पार्टी के टिकट के साथ साफ होगा. फिलहाल नामांकन और दावेदारों की चर्चा के बीच फूल सिंह मीणा का “महापौर का तिलक” वाला बयान जरूर चुनावी माहौल में अलग चर्चा का विषय बन गया है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 18:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj