Rajasthan

बेटे ने रात को पत्नी और 3 जवान बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह बुजुर्ग पिता को पिलाई चाय

जयपुर. राजधानी जयपुर में दिल को दहला देने वाला नरसंहार सामने आया है. यहां एक शख्स ने बेरहमी से गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी और तीन जवान बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. हैवान बने इस शख्स के चेहरे पर चार हत्याओं के बाद भी किसी तरह की सिकन नहीं आई. उसने बेखौफ होकर सुबह अपनी बुजुर्ग पिता को चाय पिलाई और खुद भी पी. उसके बाद वह घर से फरार हो गया. बेटे के जाने के बाद बुजुर्ग ने जब बहू और पोतियों की खून से सनी लाशें देखी तो उसका कलेजा मुंह को आ गया. परिवार के चार सदस्यों की लाशें देखने के बाद बुजुर्ग सदमे में आ गया.

आसपास के लोगों को भी जब वारदात का पता चला तो वे हक्के बक्के रह गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खून से सनी लाशें देखी तो उसकी भी रूह कांप गई. ​हत्या की वजह क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा में गुरुवार रात को हुई. कलयुगी पिता और पति राहुल झा की इस खौफनाक हरकत से पूरी गुलाबी नगरी सहम गई. पुलिस ने आरोपी तलाश के लिए सघन ‘सर्च ऑपरेशन’ चला रखा है लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

तीनों बेटियों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच हैडीसीपी जयपुर वेस्ट ​प्रशांत किरण के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले शख्स राहुल झा है. वह अपने परिवार समेत गोविंदपुरा इलाके में रहता है. इस वारदात को गुरुवार रात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब राहुल झा का पूरा घर आराम से सो रहा था. राहुल की पत्नी गीता (40) और तीनों बेटियां नंदिनी, गिरीशा और राधिका गहरी नींद में थीं. इन तीनों बेटियों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच है. उस समय राहुल झा के सिर पर हैवानियत का खून सवार हो गया.

भारी ईंटों से चारों को माराउसने पास ही पड़ी निर्माण कार्य वाली भारी ईंट उठाई और एक-एक करके चारों के सिर पर जानलेवा वार करने शुरू कर दिए. वार इतने वीभत्स और ताकत से किए गए थे कि कमरे की दीवारें और फर्श खून के छींटों से लाल हो गए. चारों को ही चीखने-चिल्लाने तक का मौका नहीं मिला. नतीजा यह हुआ कि चारों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. इतनी वीभ्त्स वारदात को अंजाम देने के बाद भी राहुल के चेहरे पर कोई गिला शिकवा नहीं था. वह बेहद नॉर्मल रहा. शुक्रवार को सुबह राहुल झा ने पिता लक्ष्मीनारायण झा को चाय दी. बाद में खुद चाय पीकर घर से फरार‌ हो गया.

हालात देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गएचाय पीने तक पिता लक्ष्मीनारायण को यह मालूम नहीं था बेटा परिवार खत्म करने के बाद उसे चाय पिला रहा है. सुबह करीब 10 बजे तक राहुल झा के घर में कोई हलचल नहीं हुई तब पड़ोसियों को शक हुआ. इस बीच राहुल के घर में खून के छींटें दिखे तो पड़ोसियों ने आपस में बात की. उसके बाद वे उसके घर पहुंचे. वहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए. पिता को तब खबर मिली कि बेटा रात को अपनी पत्नी गीता समेत तीन‌ बेटियों की हत्या कर चुका है.

पत्नी और तीन बेटियों की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थींउसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस की भारी नफरी के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. घर के अंदर का नजारा देखकर सख्त से सख्त पुलिसकर्मी भी सहम गए. एक ही कमरे में पत्नी और तीन बेटियों की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थीं. घर में केवल राहुल झा के 85 वर्षीय वृद्ध पिता मौजूद थे. वे इस भयावह मंजर से बदहवास स्थिति में मिले.

मौके पर लग गई ​हजारों लोगों की भारी भीड़घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया. एफएसएल टीम ने खून के नमूनों, ईंट पर उंगलियों के निशान और घटना स्थल से अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वारदात की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. उसके बाद गोविंदपुरा में आरोपी के मकान के बाहर हजारों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड को सुनकर सन्न था.

​गहरा पारिवारिक विवाद और कलह वजह हो सकती है वजहप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे गहरा पारिवारिक विवाद और कलह वजह हो सकती है. हालांकि कत्ल की असली वजह क्या थी यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा. ​पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर आरोपी राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. शहर के सभी नाकों और सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी कर दी गई है. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. एक ही झटके में चार जिंदगियों को बेरहमी से लीलने वाले इस नरसंहार ने जयपुर को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस और डॉग स्क्वोड की टीमें जांच कर रही है कि हत्यारा अकेला था या फिर उसके साथ कोई और भी था.

यकीन नहीं हो रहा कि राहुल ऐसा कैसे कर सकता है?पिता लक्ष्मीनारायण झा से न्यूज18 इंडिया ने पूछा कि ‘क्या हुआ, कैसे राहुल ने इन हत्याओं को अंजाम दिया? लेकिन लक्ष्मीनारायण इतने सदमे में थे वे चाहकर भी कुछ नहीं बोल पा रहे थे. लक्ष्मीनायण के छोटे भाई ने कहा कि हमें तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि राहुल ऐसा कैसे कर सकता है? उनके मुताबिक न घरेलू विवाद था न ही आर्थिक संकट. फिर भी पूरे परिवार को खत्म कर दिया. राहुल के भतीजे ने भी कहा कि सब कुछ सामान्य था. पता नहीं यह सब कैसे हो गया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj