भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, 351 किलो पंजीरी और 751 किलो दूध-दही से होगा अभिषेक

Last Updated:August 26, 2026, 11:23 IST
भरतपुर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार चार दिवसीय आयोजन में करीब 351 किलो धनिए की पंजीरी तैयार की जाएगी, जबकि 751 किलो दूध-दही से ठाकुर जी का विशेष अभिषेक होगा. महोत्सव में नंदोत्सव, कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृंदावन के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी.
भरतपुर. ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जुड़ी आस्था और परंपराओं के बीच भरतपुर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव को इस बार और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर विकास ट्रस्ट की ओर से व्यवस्थाओं को विस्तार दिया जा रहा है. भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार प्रसाद और ठाकुर जी के अभिषेक के लिए सामग्री की मात्रा भी बढ़ाई गई है. मंदिर विकास ट्रस्ट के सदस्य ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर इस बार करीब 3 क्विंटल 51 किलो धनिए की पंजीरी तैयार की जाएगी यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा, इसके अलावा भगवान श्री बांके बिहारी जी का विशेष अभिषेक भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस दौरान करीब 751 किलो दूध और दही से ठाकुर जी का अभिषेक किया जाएगा अभिषेक और प्रसाद की तैयारियां मंदिर परिसर में शुरू कर दी गई हैं.
मंदिर में इन दिनों रिनोवेशन का काम भी चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद जन्माष्टमी महोत्सव की वर्षों पुरानी परंपराओं को जारी रखा जाएगा. इस बार भी चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. महोत्सव के दौरान बच्चों की रूप सज्जा प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहेगी, इसमें बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही नंदोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी को पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा.
नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जन्माष्टमी महोत्सव में वृंदावन से आने वाले म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी. भजन और कृष्ण भक्ति से जुड़े संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आएगा. मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है. जन्माष्टमी के दौरान आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बार श्री बांके बिहारी मंदिर में होने वाला चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव धार्मिक आस्था संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 11:23 IST



