भाई को राखी बांधने निकली थी, रास्ते में उजड़ गया परिवार; पति-पत्नी की मौत

Last Updated:August 27, 2026, 10:27 IST
Jalore Bhinmal Accident: जालोर जिले के भीनमाल में आलड़ी चौराहे के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण भिड़ंत में दासपां निवासी छगन देवी भील और उनके पति वरधाराम भील की मौत हो गई. महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिवगढ़ गांव में भाई को राखी बांधने जा रही थी. हादसे में दो बच्चों और एक युवक सहित तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
जालोर में स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण भिड़ंत, राखी बांधने जा रही महिला और पति की मौत
Jalore: राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल उपखंड क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. भीनमाल के आलड़ी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा उछलकर सड़क किनारे दूर झाड़ियों में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
शिवगढ़ गांव जा रहा था परिवारहादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान दासपां बस स्टैंड (भीनमाल) निवासी छगन देवी भील और उनके पति वरधाराम भील के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, छगन देवी अपने पति और बच्चों के साथ शिवगढ़ गांव स्थित अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थीं. लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही आलड़ी चौराहे के पास यह भीषण दुर्घटना घटित हो गई.
पुलिस की जांच और कार्रवाई जारीघटना की सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में मृतकों के शवों को रखवाया है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुट गई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक परिवार और दासपां क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jalor,Jalor,Rajasthan
First Published :
August 27, 2026, 10:27 IST



