Sports

IND vs SL Colombo test Day 5: मैच और सीरीज जीतने के मुहाने पर भारत, पांचवें दिन का खेल शुरू

होमखेलक्रिकेट

LIVE: मैच और सीरीज जीतने के मुहाने पर भारत, पांचवें दिन का खेल शुरू

Last Updated:August 27, 2026, 10:16 IST

IND vs SL Colombo test Day 5 Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच का आखिरी दिन जारी है. श्रीलंकाई टीम मैच और सीरीज बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. शुभमन गिल एंड कंपनी की …और पढ़ेंLIVE: मैच और सीरीज जीतने के मुहाने पर भारत, पांचवें दिन का खेल शुरूZoom

भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो टेस्ट, दूसरी पारी

नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम कोलंबो टेस्ट में अपनी हार टालने और इज्जत बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 255 रन बना चुकी है. भारत पर उसकी लीड 50 रन के आसपास है. सोनल दिनुशा और केसारा नुवांथा की जोड़ी फिलहाल क्रीज पर खड़ी है.

श्रीलंका ने आज पांचवें दिन का खेल 229/6 के स्कोर से शुरू किया था. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी. जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद उसे फॉलोऑन मिला.

चलिए आपको आज के दिन के खेल की पल-पल की अपडेट्स बताते हैं.

IND vs SL: श्रीलंका की लीड 50 रन के पार

श्रीलंका ने आखिरी दिन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. पहले स्पिनर्स को बखूबी अंदाज में खेला और अब जब नई बॉल गेम में आ चुकी है तो दोनों बल्लेबाज भारतीय पेसर्स के खिलाफ भी सूझबूझ के साथ बैटिंग कर रहे हैं. स्कोर 263/6 है और भारत पर लीड 50 रन हो चुकी है.

IND vs SL LIVE: आप सभी को नमस्कार, चलिए शुरू करते हैं

आज पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले चलिए आपको एक मजेदार फैक्ट बताता हूं. स्कोरबोर्ड पर भले ही आपको श्रीलंका के नाम के आगे- 229/6 नजर आ रहा हो. लेकिन असल मायनों में श्रीलंका का स्कोर 16 रन पर 6 विकेट है और मेजबान अपने घर में 0-2 से सीरीज हार की कगार पर है. प्लेयर ऑफ द सीरीज के बड़े दावेदार सोनल दिनुशा क्रीज पर खड़े हैं, जिन्होंने इस सीरीज की अपनी पिछली तीन पारियों में 100, 84 और 103 रन बनाए हैं. उनके साथ केशरा नुवंथा हैं, वैसे तो वह ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन लोअर ऑर्डर में भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है. डेब्यू सीरीज में उन्होंने प्रभावित किया है. कल SSC की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और पांचवें दिन भी इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होना चाहिए.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 27, 2026, 10:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj