National

भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले बना माहौल – india china direct flight services resume after 6 years

होमताजा खबरदेश

भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, PM मोदी और शी की मुलाकात से पहले बना माहौल

Last Updated:September 12, 2026, 09:37 IST

India-China Direct Flight: भारत और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं. दोनों देशों के बीच विशाल बाजार है. दुनिया के हालात इस वक्‍त जिस तरह के हैं, उनमें इन दोनों देशों का एक-दूसरे के करीब आना स्‍वाभाविक है.भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, PM मोदी और शी की मुलाकात से पहले बना माहौलZoomचाइना सदर्न एयरलाइंस ने भारत और चीन के बीच दोबारा से सीधी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है. (फाइल फोटो/Reuters)

India-China Direct Flight: भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है. चाइना सदर्न एयरलाइंस ने दोनों देशों के बीच तकरीबन 6 साल के बाद डायरेक्‍ट फ्लाइट सर्विसेज फिर से शुरू की है. चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग बस कुछ ही घंटों में भारत की धरती पर लैंड करने वाले हैं, उससे पहले ही डायरेक्‍ट फ्लाइट फिर से शुरू होने की यह खबर सामने आई है. चाइना सदर्न एयरलाइंस के इस कदम का महत्‍व को सहज ही समझा जा सकता है. यह भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्‍तों को दिखाता है. ब्रिक्‍स समिट-2026 में शामिल होने के लिए भारत आ रहे शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाम 5:45 बजे मुलाकात होनी है. द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है.

चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शनिवार 12 सितंबर 2026 को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली मार्ग पर नियमित यात्री उड़ानें फिर शुरू करेगी. ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, यह सेवा करीब 6 साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू की जा रही है. एयरलाइन ने कहा कि सेवा बहाल होने के बाद वह दक्षिण एशिया में 8 राउंड-ट्रिप मार्गों पर हर सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी. चीन की विमानन कंपनियों की ओर से भारत के लिए सीधी उड़ानों की बहाली दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे पहले अप्रैल में एयर चाइना ने बीजिंग-दिल्ली सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू की थी. यह चीन की किसी एयरलाइन द्वारा भारत के लिए बहाल की गई दूसरी सीधी सेवा थी. इससे पहले चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 18 अप्रैल से कुनमिंग-कोलकाता के बीच सीधी उड़ानें दोबारा शुरू की थीं.

कोलकाता-शंघाई के बीच सीधी उड़ान

भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने भी 30 मार्च को कोलकाता और शंघाई के बीच रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू की थी. इसके साथ भारत-चीन हवाई संपर्क को एक और मजबूती मिली. इंडिगो इससे पहले कोलकाता-ग्वांगझू उड़ान सेवा बहाल कर चुकी है और बाद में दिल्ली से भी चीन के लिए परिचालन शुरू किया. भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें कोविड-19 महामारी के दौरान निलंबित हुई थीं. इसके बाद डोकलाम और गलवान गतिरोध के चलते दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव का भी हवाई संपर्क पर असर पड़ा था. अब दोनों देशों के बीच संबंधों में कुछ सुधार के बीच सीधी उड़ानों की बहाली को लोगों के बीच संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

सीधी फ्लाइट शुरू होने से भारत और चीन के बीच पीपुल-टू-पीपुल कॉन्‍टैक्‍ट बढ़ेगा. (फाइल फोटो/Reuters)

पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बैठक

इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग शनिवार को ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. उनके प्रतिनिधिमंडल में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय कार्यालय के निदेशक कै छी तथा चीनी विदेश मंत्री और पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी शामिल हैं.

ग्लोबल साउथ को बढ़ावा

शिन्हुआ के अनुसार, शी ब्रिक्स सम्मेलन में ग्लोबल साउथ के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों को प्रमुखता दे सकते हैं. ब्रिक्स प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक और नीतिगत समन्वय का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है. इसके एजेंडे में विकास, वित्त, तकनीक, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क जैसे मुद्दे शामिल हैं. ऐसे में शी की यात्रा और भारत-चीन उड़ानों की बहाली को दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के व्यापक प्रयासों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 09:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj