Entertainment

मंदिर में रात 3 बजे तक तेज आवाज में बज रहे गाने, अल्लू अर्जुन के भाई हुए परेशान, हैदराबाद पुलिस से मांगी मदद

Last Updated:September 28, 2026, 22:55 IST

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष देर रात मंदिर में बजते गानों के बेतहाशा शोर से बुरी तरह परेशान हो गए हैं. उनके मुताबिक, हैदराबाद स्थित उनके घर के पास बने हनुमान मंदिर में रात के 2 से 3 बजे तक बेहद तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं. इससे इलाके में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों का सोना दूभर हो गया है. परेशान होकर एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए सीधे हैदराबाद पुलिस से दखल देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

ख़बरें फटाफट

मंदिर में रात 3 बजे तेज आवाज में बज रहे गाने, अल्लू अर्जुन के भाई हुए परेशानZoomअल्लू शिरीष ने पुलिस से की शिकायत. (फोटो साभार: Instagram@allusirish)

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष अपने घर के पास स्थित मंदिर में तेज बजते लाउडस्पीकर पर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सीधे हैदराबाद पुलिस से मदद मांगी है. एक्टर ने बताया कि इस बेतहाशा शोर की वजह से इलाके में रहने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और सुबह काम पर जाने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शेयर पोस्ट पर बताया कि वह शेखपेट स्थित ‘अपर्णा वन’ सोसाइटी के निवासी हैं. उनके घर के पास विनोबा नगर में हनुमान मंदिर है, जहां तय सीमा से कहीं ज्यादा आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है.

मंदिर में देर रात तक बजते हैं लाउडस्पीकर

एक्टर का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से देर रात 2 से 3 बजे तक मंदिर में तेज आवाज में गाने बज रहे हैं. इस समस्या को लेकर वह पहले ही फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन उत्सव को देखते हुए पुलिस ने उनसे 25 सितंबर तक थोड़ा सब्र रखने को कहा था. हालांकि, अब त्योहार खत्म हो चुका है, लेकिन तेज आवाज में गाने बजाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

अल्लू शिरीष ने की कार्रवाई की मांग

अल्लू शिरीष ने नाराजगी जाहिर करते हुए पोस्ट किया, ‘आदरणीय हैदराबाद सिटी पुलिस, मैं शेखपेट स्थित ‘अपर्णा वन’ का निवासी हूं. पिछले कुछ दिनों से विनोबा नगर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात 2 से 3 बजे तक तय सीमा से बेहद तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं. मैंने फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी की थी. उन्होंने गणेश विसर्जन का हवाला देते हुए 25 सितंबर तक सहने की बात कही थी. अब त्योहार तो खत्म हो गया है, लेकिन यह तेज म्यूजिक बंद होने का नाम नहीं ले रहा.’

सोसाइटी में रहने वाले वालों की नींद हुई हराम

एक्टर ने आगे बताया कि इस शोर-शराबे से सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और सुबह काम पर जाने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है. उन्होंने अपने कमरे की खिड़की से बनाया एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मंदिर से आती तेज गानों की आवाज साफ सुनी जा सकती है.

अल्लू शिरीष ने पुलिस से लगाई गुहार

शिरीष का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब स्थानीय लोगों ने इस समस्या को उठाया हो. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. एक्टर ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए लिखा, ‘हमारे इलाके के बुजुर्ग, बच्चे और कामकाजी लोग इस शोर से बेहद परेशान हैं. पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया इस मामले पर ध्यान दें. धन्यवाद.’

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 22:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj